MP में पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुए बदलाव, प्रदेश में ईंधन अब भी महंगा, जाने अपने शहर का हाल

Petrol Diesel Price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हर सुबह तेल कंपनी पेट्रोल और डीजल के दामों (petrol and diesel prices) को जारी करती है। आज कंपनी ने ईंधन (fuel) के नए रेट जारी किए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद से ही 6 अप्रैल तक लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, लेकिन अब इनके दाम स्थिर और हो चुके हैं। हालांकि अब भी मध्य प्रदेश के सभी जिलों में ईंधन की कीमत ₹100 के पार है। राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपए प्रति लीटर रही। अन्य शहरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमत ₹117 से लेकर ₹121 के आसपास दर्ज की गई।

यह भी पढ़े… MP Board: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, इस बार दिखेंगे ये बदलाव

अगर मालवा, बडवानी, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, धार, डिंडोरी, गुना, कटनी, खरगोन, खंडवा, मंदसौर, पन्ना, सिओनी सिधी, शिवपुरी में आज पेट्रोल की कीमत ₹119 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सतना, शहडोल, श्योपुर और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत ₹120 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई।  अशोकनगर, बेतूल, देवास, भिण्ड, देवास, दतिया, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में आज की कीमत पेट्रोल की कीमत ₹118 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। होशंगाबाद और रतलाम में आज पेट्रोल ₹117 प्रति लीटर के भाव में बिका, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews