MP में आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, देश में घट रही ईंधन की मांग, ये है वजह

MP में आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, देश में घट रही ईंधन की मांग, ये है वजह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई बदलाव नहीं हुए। पेट्रोल की किमट 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। वहीं देश में इस महीने ईंधन की मांग घटी है। जुलाई में भी पेट्रोल और डीजल दोनों की डिमांड कम हुई थी। इसका कारण मानसून बताया जा रहा। अगस्त में ईंधन की डिमांड कम होते नजर आ रही है। बारिश ने ईंधन की मांग पर काफी घर असर डाला है। इतना ही बारिश के लोगों के आने-जाने में भी कमी हुई है, साथ फार्म और खेती के क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की डिमांड कम ही है।

यह भी पढ़े… खंडवा : रेल्वे स्टेशन की लिफ्ट अटकी, दो घंटे तक अंदर फंसे रहे दो परिवार

खेती में डीजल का इस्तेमाल इरीगेशन और ट्रकिंग के लिए किया जाता है जो बारिश के कारण कम हुआ है। बता दे की रिपोर्ट के मुताबिक डीजल की मांग साल-दर-साल 32.8% अधिक थी, 2021 में इसकी मांग पर कोरोना महामारी ने प्रभाव डाला था। वहीं 2020 में भी 1-5 अगस्तके अवधि में डीजल की खपत 1.78 मिलियन टन के मुकाबले 58.2% अधिक थी, जो 2019 के मुकाबले 23% ज्यादा था।

यह भी पढ़े… Bipasha Basu ने अपनी प्रेग्नेंसी को किया कंफर्म, बेबी बंप के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीर

वहीं आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की किमट स्थिर है। अनुपुर, बालाघाट, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर से भी ज्यादा देखी जा रही है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सिवनी, सतना, पन्ना, नीमच, बिनोरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बड़वानी और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मंडला, राजगढ़, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रत्ना, नरसिंहपुर, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और अशोकनगर में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews