गणतंत्र दिवस पर जनता की जेब को झटका, MP के बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इतनी हुई वृद्धि, जानें ताजा भाव

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कच्चे तेल की कीमत 85 डॉलर के पार चल रही है। इसी बीच तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के राज्यों में आज ईंधन के भाव में बदलाव देखा गया है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश भी शामिल है। वहीं देश के महानगरों में आज कोई कोई बदलाव नहीं हुए हैं। एमपी के विभन्न शहरों में फ्यूल के रेट भी अलग है। आज कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट देखी गई है। बीते दिन पेट्रोल की कीमत में औसतन 0.27 रुपये की गिरावट हुई थी। आज औसतन 0.27 रुपये का इजाफा पेट्रोल पर और 0.24 रुपये की वृद्धि डीजल पर हुई है।

इन शहरों में बढ़े पेट्रोल के दाम

विदिशा में 0.44 रुपये, उमरिया में 0.42 रुपये, सीधी में 0,56 रुपये, श्योपुर में 0.21 रुपये, सिवनी में 0.59 रुपये, रायसेन में 0.31 रुपये, पन्ना में 0.29 रुपये, कटनी में 0.38 रुपये, झाबुआ में 0.38 रुपये, जबलपुर में 0.21 रुपये, ग्वालियर में 0.33 रुपये, देवास में 0.21 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.88 रुपये, भिंड में 0.17 रुपये, बड़वानी में 0.20 रुपये, अनुपुर में 0.18 रुपये और आगार मालवा में 0.27 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। श्योपुर,, रीवा और अनुपुर में यह सबसे ज्यादा महंगा है, एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से ज्यादा है।

डीजल के भाव में बदलाव

आगरमालवा में 24 पैसे, अनुपुर में 16 पैसे, बड़वानी में 19 पैसे, भिंड में 16 पैसे, छिंदवाड़ा में 81 पैसे, देवास में 20 पैसे, ग्वालियर में 30 पैसे, जबलपुर में 20 पैसे, झाबुआ में 36 पैसे, ककटनी में 35, पन्ना-रायसेन में 27 पैसे, सिवनी में 54 पैसे, सीधी में 52 पैसे, उमरिया और में 39 पैसे की वृद्धि डीजल पर हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.73 रुपये और डीजल की 94 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.91 रुपये और डीजल की 94.14 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.19 रुपये और डीजल की 96.25 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.01 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews