Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल में राहत, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ घटे दाम, जानें आज का ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल में राहत, MP के इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन, यहाँ घटे दाम, जानें आज का ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। मध्यप्रदेश में फ्यूल की कीमतों में आज औसतन गिरावट देखी गई है। पेट्रोल में 0.30 रुपये और डीजल में 0.28 रुपये की गिरावट हुई है। ऐसे कई शहर हैं, जहां आज पेट्रोल के भाव में इजाफा देखा गया है। सिंगरौली में 0.68 रुपये, सीहोर में 0.75 रुपये, खरगोन और झाबुआ में 0.73 रुपए की वृद्धि हुई है।

इन शहरों में बढ़ें दाम

उज्जैन, सिवनी, रतलाम, खंडवा, इंदौर, ग्वालियर, गुना, छिंदवाड़ा और बड़वानी में भी आज पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं छतरपुर, दमोह, भिंड, होशंगाबाद, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर और सीधी में आज इसकी कीमतों में गिरावट हुई है। फिलहाल डीजल की कीमत 94.89 रुपये प्रति लीटर पर स्थित है।

शहरों का है ऐसा हाल

विदिशा, टीकमगढ़, उज्जैन, सिंगरौली, सीधी, शाजापुर, सीहोर, रतलाम, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, खरगोन, मंडला, कटनी, झाबुआ, हरदा, गुना, दतिया, छतरपु,र बेतूल और आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। अलीराजपुर, बाड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, डिंडौरी, सिवनी, शिवपुरी और उमरिया में इसकी कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर है। सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, इंदौर, ग्वालियर, देवास, दमोह, भोपाल, भिंड और अशोक नगर में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 108 रुपये है। अनुपुर, रीवा, शहडोल और श्योपुर में आज पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां 1 लीटर की कीमत 111 रुपये से अधिक देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews