MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम! भारत की इस कामयाबी से घट सकते हैं ईंधन के दाम, जाने

Petrol Diesel Rate

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमत (price of petrol and diesel) में राहत जारी है, हालांकि अब कुछ ऐसे राज्य जहां ईंधन की कीमत 100 रुपए से अधिक है। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश भी शामिल है। रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने यह जानकारी दी की भारत में पेट्रोल-डीजल के क्षेत्र में इथेनॉल मिलाने में बड़ी कामयाबी हुई है और देश ने निर्धारित समय से 5 महीने पहले पेट्रोल और डीजल में इथेनॉल ब्लेंडींग के लक्ष्य को हासिल कर लिया है, जिससे आने वाले समय में भारत इससे में बाय मुकाम भी हासिल कर सकता है। इससे तीन फायदे हुए हैं। पहलस इससे करीब 27 लाख टन कार्बन एमिशन कम होगा। दूसरा भारत को 41 हजार करोड़ रुपए विदेशी मुद्रा की बचत होगी और तीसरा सिर्फ 8 सालों में किसानों को 600 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। नितिन गडकरी ने भी यह संदेश दिए हैं की भारत में जल्द ही इथेनॉल से गाड़ियां चलेंगी। यदि ऐसा होता है तो जनता को पेट्रोल और डीजल से भी राहत मिल सकती है। ऐसा होने पर पेट्रोल-डीजल की कीमत में 20 रुपए की गिरावट होगी।

यह भी पढ़े… CG Weather Update: जल्द बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार, 13 जून के बाद होगी मानसून की दस्तक!

तो वहीं आज मध्यप्रदेश की बात करें तो आज प्रदेश के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल के बढ़ गए, हालांकि यह वृद्धि हल्की है। आज एमपी में पेट्रोल की कीमत 109.45 रुपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 94.66 रुपए प्रति लीटर है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, शिवपुरी, सीओनी, रीवा, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मंडला, खरगोन, खांडवा, झाबुआ,इंदौर, देवास, दतिया, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, भोपाल, बेतूल, बालाघाट, बड़वानी और अशोकनगर में आज पेरॉल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़े… नगरीय निकाय चुनाव : दावेदारों का हुजूम, सिंधिया से भाजपा जिला अध्यक्षों की मुलाकात पर कांग्रेस विधायक ने कही बड़ी बात

अगरमालवा, अशोकनगर, बालाघाट, दमोह, छिंदवाड़ा, देवास, गुना,झाबुआ, कटनी, खंडवा, सीधी, टीकमगढ़, विदिशा, शाजापुर, राजगढ़, पन्ना, रायसेन, नीमच, नरसिंहपुर, मंदसौर और मंडला में आज पेट्रोल की कीमत ₹109 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। उमरिया, शिवपुरी, सीओनी, सतना, खंडवा, डिंडोरी, छतरपुर, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी, अनुपुर और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत ₹110 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई। तो वहीं शहडोल में आज पेट्रोल की कीमत 111.27 रुपए प्रति लीटर देखी गई। सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, जबलपुर, हरदा, ग्वालियर, देवास, भोपाल और भिण्ड में आज पेट्रोल की कीम करीब 108 रुपए प्रति लीटर रही।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews