पेट्रोल-डीजल के आज बढ़े दाम! MP के इस शहर में पेट्रोल सबसे सस्ता, जाने अन्य शहरों का भी हाल

पेट्रोल-डीजल के आज बढ़े दाम! MP के इस शहर में पेट्रोल सबसे सस्ता, जाने अन्य शहरों का भी हाल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Price of petrol and diesel) देखी गई, इसका कारण तेल कंपनियों द्वारा सही सप्लाई ना करना बताया गया है। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसका प्रभाव आने वाले दिनों में भारत में भी पड़ सकता है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ। हालांकि 19 जून 2022 से ही पेट्रोल की कीमत बढ़ती जा रही है, जहां 20 जून को पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपए प्रति लीटर थी। वही आज पेट्रोल की कीमत 110.02 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है। पेट्रोल की कीमतों में करीब 0.31 रुपए का इजाफा हुआ है, तो वहीं डीजल की कीमतों में 0.28 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखा गया है। प्रदेश में डीजल 95.18 रुपये प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है।

यह भी पढ़े… मध्यप्रदेश हाईकोर्ट : ओबीसी वर्ग के SAF पुलिस आरक्षकों को कोर्ट की बड़ी राहत

कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल की कीमत ₹110 से भी अधिक है। इस लिस्ट में अनुपुर, रीवा और शहडोल शामिल है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत ₹108 प्रति लीटर के आसपास देखी गई। शिवपुरी में पेट्रोल सबसे सस्ता बिक रहा है।

अन्य शहरों की बात करें तो अगरमालवा, अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, सतना, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, धार, दतिया, गुना, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, रायसेन, सिवनी, शाजापुर और टीकमगढ़ में पेट्रोल की कीमत ₹109 प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपए प्रति लीटर है, हालांकि यहां पेट्रोल की कीमतों में कोई इजाफा बीते दिन की तुलना में नहीं हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews