पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, MP के इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम, घर से निकलने से पहले जानें ताजा भाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, MP के इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम, घर से निकलने से पहले जानें ताजा भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश के महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कोई खास बदलाव नहीं हुए हैं। लेकिन कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां आज ईंधन की कीमतों में बदलाव देखे गए हैं। इस लिस्ट में मध्यप्रदेश भी शामिल है। आज यानी 6 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल देखा गया है। पेट्रोल में औसतन 0.19 रुपये की वृद्धि हुई है वहीं डीजल में 0.16 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े…कर्मचारियों को DA के बाद मिलेगा एक और गिफ्ट! सैलरी में आएगा 1 लाख तक उछाल, जानें वेतन वृद्धि पर ताजा अपडेट

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ईंधन के दाम भी अलग है। राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये  प्रति लीटर देखी गई है। इंदौर मैं 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये है। आगर मालवा, अनुपुर, बालाघाट, धार, जबलपुर, खंडवा, मंडला, पन्ना, सागर, सिवनी सिंगरौली और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। वहीं  सीधी, शिवपुरी, झाबुआ, छतरपुर और अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट आई। डीजल की कीमत 94.81 रुपये प्रति लीटर है।

यह भी पढ़े…MP Board : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, 7 अक्टूबर तक पूरा करें यह कार्य, बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित

आगर मालवा, बड़वानी, बालाघाट, बेतूल, छतरपुर, दतिया, दमोह, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, जबलपुर, खंडवा खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, सागर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई। विदिशा, शाजापुर, सीहोर, रतलाम, रायसेन, मुरैना और भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। इन शहरों में केवल कुछ पैसों का ही अंतर है। उमरिया, शिवपुरी, सतना, पन्ना, नीमच, डिंडौरी, बुरहानपुर, बालाघाट और अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अनुपुर, श्योपुर और रीवा में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई है, यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये से अधिक की कीमत में मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews