Petrol And Diesel Rate: क्रूड ऑयल में भारी गिरावट, MP में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol And Diesel Rate in MP Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में गिरावट देखी गई है। 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ ब्रेंट क्रूड 80.94 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई की 0.92 फीसदी गिरावट के साथ 77.15 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के कई जिलों में सोमवार को ईंधन के भाव में बदलाव देखा गया है।

पेट्रोल के भाव बदले

उमरिया में 0.42 रुपये, राजगढ़ में 0.54 रुपये, पन्ना में 0.46 रुपये, रायसेन में 0.21 रुपये, नरसिंहपुर में 0.41 रुपये, मुरैना में 0.21 रुपये, मंदसौर में 0.48 रुपये,कटनी में 0.50 रुपये, होशंगाबाद में 0.38 रुपये, हरदा में 0.30 रुपये, धार में 0.65 रुपये, छतरपुर में 0.56 रुपये, और आगर मालवा में 0.57 रुपये की वृद्धि हुई है। गुना में 0.39 रुपये, ग्वालियर में 0.37 रुपये, इंदौर में 0.28 रुपये, झाबुआ में 0.73 रुपये, खरगोन में 0.50 रुपयेम रतलाम में 0.48 रुपये, टीकमगढ़ में 0.39 रुपये और विदिशा में 0.44 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल का ऐसा है हाल

विदिशा में 0.39 रुपये, टीकमगढ़ में 0.36 रुपये, सिवनी में 0.39 रुपये, रतलाम में 0.43 रुपये, खरगोन में 0.46 रुपये, झाबुआ में 0.66 रुपये, इंदौर में 0.25 रुपये, ग्वालियर में 0.34 रुपये, गुना में 0.36 रुपये और बुरहानपुर में 0.23 रुपये की गिरावट हुई है। इसके अलावा बड़वानी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, देवास, खंडवा, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीहोर, शिवपुरी और कई जिलों में डीजल सस्ता हुआ है। इसके अलावा इमारिया, सीधी, राजगढ़, रायसेन, पन्ना, नरसिंहपुर, मुरैना, मंदसौर, कटनी, होशंगाबाद, धार, दमोह, छिंदवाड़ा, छतरपुर, भिंड, अनुपुर और आगर मालवा में डीजल महंगा हुआ है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.00 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews