एक बार फिर 85 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, MP के कई जिलों में बदले पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate In MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में कुछ दिनों से कच्चे तेल में लगातार तेजी देखी जा रही है। मंगलवार को भी क्रूड ऑयल में इजाफा हुआ है। इसकी कीमत एक बार फिर 85 डॉलर के पर पहुँच चुकी है। 4 अप्रैल को ब्रेंट क्रूड 85.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई  की कीमत 80.84 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों के आज पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां फ्यूल के रेट में बदलाव हुआ है।

इन शहरों में बदले पेट्रोल के दाम

उज्जैन में 0.01 रुपये, सीहोर में 0.18 रुपये, सतना में 0.14 रुपये, सागर में 0.05 रुपये, राजगढ़ में 0.05 रुपये, इंदौर में 0.08 रुपये, ग्वालियर में 0.46 रुपये, गुना में 0.43 रुपये, भिंड में 0.42 रुपये और अनु पुर में 0.34 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं अशोकनगर में 0.30 रुपये, बेतूल में 0.58 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.24 रुपये, धार में 0.34 रुपये, हरदा में 0.22 रुपये, होशंगाबाद में 0.84 रुपये, जबलपुर में 0.13 रुपये, नरसिंहपुर में 0.79 रुपये, रीवा में 0.19 रुपये, सिवनी में 0.33 रुपये, शिवपुरी में 0.20 रुपये और विदिशा में 0.37 रुपये की गिरावट हुई है।

इन शहरों में महंगा हुआ डीजल

अनुपुर में 0.32 रुपये, भिंड में 0.39 रुपये, गुना में 0.39 रुपये, ग्वालियर में 0.42 रुपये, इंदौर में 0.08 रुपये, राजगढ़ में 0.05 रुपये, सागर में 0.04 रुपये, सतना में 0.13 रुपये और सीहोर में 0.18 की वृद्धि डीजल के भाव में हुई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 109.04 रुपये और डीजल की 94.26 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की 93.94 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.55 रुपये और डीजल की 93.83 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 110.86 रुपये और डीजल की 95.95 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.01 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews