क्रूड ऑयल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल में जारी है उतार-चढ़ाव, MP के कई जिलों में आज बढ़ गए ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

pay by car

Petrol And Diesel Rate In MP Today: 6 यानि आज ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में हल्की गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड में 0.26 फीसदी और डब्ल्यूटीआई क्रूड में 0.34 फीसदी की गिरावट हुई  है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश समेत देश के कई जिलों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। एमपी में आज कहीं गिरावट तो कहीं वृद्धि हुई है। राजधानी भोपाल के अलावा धार, ग्वालियर, मुरैना और श्योपुर में फ्यूल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एमपी में पेट्रोल का हाल

आज अनूपपुर में 0.27 रुपये, अशोकनगर में 0.54 रुपये, बड़वानी में 0.53 रुपये, भिंड में 0.44 रुपये, छतरपुर में 0.64 रुपये, देवास में 0.50 रुपये, होशंगाबाद में 0.35 रुपये, इंदौर में 0.08 रुपये, झाबुआ में 0.83 रुपये, खंडवा में 0.55 रुपये, खरगोन में 0.90 रुपये, मण्डला में 1.05 रुपये,  नरसिंहपुर में 0.86 रुपये, पन्ना में 0.24 रुपये, रायसेन में 1.48 रुपये, रतलाम में 0.30, रीवा मेंन 0.48 रुपये, सिंगरौली में 0.74 रुपये, टीकमगढ़ में 026 रुपये, उज्जैन में 0.08 रुपये और विदिशा में 0.54 रुपये की  वृद्धि हुई है। इसे अलावा शिवपुरी, सिवनी, सीहोर, सतना, हरदा, छिंदवाड़ा में भी पेट्रोल के भाव में भाव उछाल आया है। आगर मालवा, अलीराजपुर,  बैतूल, दमोह, दतिया, गुना, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, शहडोल, शाजापुर, सीधी और उमरिया में गिरावट देखी गई है।

डीजल में उतार-चढ़ाव

बालाघाट में 0.97 रुपये, खरगोन में 0.82 रूपये, मंडला में 0.96 रुपये, नरसिंहपुर में 0.77 रुपये, रायसेन में 1.35 रुपये, सिंगरौली में 0.68 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, शिवपुरी, सिवनी,सीहोर, सतनां सागर, रीवा, रतलाम, पन्ना,  खंडवा, इंदौर, अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, भिंड, छतरपुर, देवास, डींडोरी, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर और खंडवा में डीजल महंगा हुआ है।

एक लीटर पेट्रोल और डीजल कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये हैं।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये हैं।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.46 रुपये और डीजल की 93.76 रुपये हैं।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 108.66 रुपये और डीजल की  93.94 रुपये हैं।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.53 रुपये और डीजल की 96.57 रुपये हैं।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.08 रुपये और डीजल की 94.31 रुपये हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews