कच्चे तेल में जारी है उतार-चढ़ाव, महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, MP में आज फिर बढ़ गए ईंधन के भाव, जानें नए रेट

Petrol diesel rate

Petrol And Diesel Rate In MP Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। क्रूड ऑयल 75 डॉलर तक पहुँच चुका है। कुछ दिनों पहले ही इसके भाव 85 डॉलर तक पहुँच चुके थे। ब्रेंट क्रूड 74.99 डॉलर प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है। 26 मार्च को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में आज ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। जिसमें मध्यप्रदेश भी शामिल है। एमपी के ज्यादातर जिलों में आज फ्यूल के रेट में उछाल देखा गया है।

इन जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल

अलीराजपुर में 0.43 रुपये, आगर मालवा में 0.19 रुपये, अनुपुर में 0.45 रुपये, बेतूल में 0.55 रुपये, भोपाल में 0.24 रुपये, छतरपुर मरण 0.30 रुपये, छिंदवाड़ा में 0.80 रुपये, दमोह में 0.40 रुपये, धार में 0.50 रुपये, डींडौरी में 0.57 रुपये, गुना में 0.41 रुपये, इंदौर में 0.44 रुपये, मंदसौर में 0.23 रुपये, नरसिंहपुर में 0.55 रुपये, सीधी मरण 0.43 रुपये, टीकमगढ़ में 0.26 रुपये, उज्जैन में 0.24 रुपये और उमरिया में 0.23 की वृद्धि पेट्रोल के भाव में हुई है। हालांकि रीवा में 0.87 रुपये, विदिशा में 0.40 रुपये, राजगढ़ में 0.43 रुपये, मुरैना में 0.53 रुपये, मंडला में 1.06 रुपये, खरगोन में 0.60 रुपये, होशंगाबाद में 1.09 रुपये, जबलपुर में 0.54 रुपये और झाबुआ में 0.83 रुपये की गिरावट हुई है।

डीजल के भाव में भी बदलाव बदलाव

एमपी में डीजल के भाव में भी बदलाव देखा गया है। कहीं गिरावट तो कहीं वृद्धि हुई है। सीधी, उज्जैन, उमरिया, पन्ना, नीमच, नरसिंहपुर, मंदसौर, इंदौर, गुना, डींडौरी, धार, दतिया, दमोह, छिंदवाड़ा, भोपाल, बेतूल, अशोकनगर, अनुपुर, अलीराजपुर और आगर मालवा में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं बालाघाट, देवास, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मण्डला, मुरैना, राजगढ़, रीवा, शहडोल, शाजापुर, शिवपुरी, सिंगरौली और विदिशा में गिरावट देखी गई है।

इतनी है एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल की कीमत 109.10 रुपये और डीजल की 94.34 रुपये है।
  • रीवा में पेट्रोल की कीमत 111.11 रुपये और डीजल की 96.17 रुपये है।
  • उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109.24 रुपये और डीजल की 94.46 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत 108.58 रुपये और डीजल की 93.84 रुपये है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews