MP में हुई पेट्रोल-डीजल की किल्लत! प्रदेश में बढ़ी तेल की खपत, जाने सभी शहरों में क्या है आज ईंधन का रेट

MP में हुई पेट्रोल-डीजल की किल्लत! प्रदेश में बढ़ी तेल की खपत, जाने सभी शहरों में क्या है आज ईंधन का रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल (Petrol and diesel) की खपत अधिक होने से किल्लत होने के आसार नजर आ रहें। पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी भी दी। डीलर का कहना है की सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी (PSU) तेल की आपूर्ति सही से करने में असमर्थ है, इसी कारण प्रदेश में तेल की किल्लत होने की संभावनाएं बढ़ती ही जा रही। पत्र में यह भी लिखा गया है की सोयाबीन और धान की बुवाई का समय होने के कारण डीजल की खपत भी बढ़ रही है, लेकिन तेल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

यदि समय रहते तेल कॉम्पनियों द्वारा तेल की सप्लाइ सही से नहीं की गई तो ईंधन की सप्लाइ बाधित हो सकती है। हालांकि पूरा भुगतान भी किया जा रहा है लेकिन तेल कंपनियां सप्लाइ सही से कर रही, ऐसे आरोप पेट्रोल पंप एसोसिएशन द्वारा पत्र में लगाए गए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ नगर निकाय चुनाव चल रहें है और प्रदेश में आचार संहिता लागू है, इसके लिए भी पेट्रोल पंप संचालकों के लिए निर्धारित मात्रा तय की गई है।

यह भी पढ़े… CG Weather: द्रोणिका का प्रभाव, कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार, इस दिन होगी मानसून की एंट्री!

दूसरी तरफ आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है, जिससे आमजन को थोड़ी राहत मिल रही है। प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 109.63 रुपए प्रति लीटर है और डीजल 94.83 रुपए प्रति लीटर के भाव में बिक रहा है। हालांकि आज यानि सोमवार को भी कई शहरों में उछाल आया है, इस लिस्ट में अनुपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डींडोरी, गुना, ग्वालियर, खांडवा, मुरैना, पन्ना, रीवा, सतना, सीहोर, शहडोल, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा भी शामिल है।अनुपुर, बालाघाट, रीवा और शहडोल में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई, यहाँ एक लीटर पेट्रोल 111 रुपए के आस-पास के भाव में बिक रहा है।

यह भी पढ़े… MP Weather: 9 संभागों में बारिश के आसार, बिजली गिरने-चमकने का भी अलर्ट, अगले हफ्ते आएगा मानसून

विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, झाबुआ, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, देवास, दमोह, भोपाल और अशोकनगर में पेट्रोल की कीमत 108 रुपए प्रति लीटर के आस-पास है। अगरमालवा, बेतूल, भिंड, दतिया, धार, गुना, कटनी, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नीमच, राजगढ़, सीओनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में पेट्रोल 109 रुपए प्रति लीटर के आस-पास के भाव में बिक रहा है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, पन्ना, खांडवा, डींडोरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, और अलीराजपुर में पेट्रोल की कीमत 110 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews