कच्चे तेल के भाव में उछाल, MP में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, यहाँ सबसे सस्ता मिल रहा ईंधन, जानें ताजा भाव

कच्चे तेल के भाव में उछाल, MP में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा, यहाँ सबसे सस्ता मिल रहा ईंधन, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। लगातार दूसरे दिन क्रूड ऑयल में 2 डॉलर प्रति बैरल का उछाल देखा गया है। डब्ल्यूटीआई की कीमत 77.25 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। ब्रेंट क्रूड 82.70 रुपये पर बना हुआ है। देश के महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुए हैं। तेल कंपनियों ने नए रेट जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में फ्यूल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। प्रदेश में पेट्रोल पर औसतन 0.09 रुपये और डीजल पर 0.08 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है।

इन शहरों में बढ़े पेट्रोल के दाम

कुछ शहर ऐसे भी है जहां पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। बालाघाट में 0.79 रुपये, दमोह में 0.68 रुपये, होशंगाबाद में 0.75 रुपये, शिवनी में 1.09 रुपये की वृद्धि हुई है। इस लिस्ट में उमरिया, शहडोल, धार, डिंडौरी,  बेतूल और अलीराजपुर भी शामिल है।

डीजल की कीमत में उछाल

बालाघाट में डीजल 0.82 रुपये महंगा हुआ है। शिवनी में इसकी कीमतों में 1.03 रुपये का इजाफा हुआ है। दमोह , छिंदवाड़ा, बेतूल, अलीराजपुर में वृद्धि हुई है। आज भी ईंधन में में उतार-चढ़ाव जारी है। अलग-अलग शहरों में इसकी  कीमत भी अलग देखी जा रही है।

ऐसा है शहरों का हाल

सिंगरौली, सीहोर, रतलाम, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, ग्वालियर, देवास, भोपाल, अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, नीमच, पन्ना, सतना , शिवनी, शिवपुरी, सिंगरौली और उमरिया में इसकी कीमत 110 रुपये प्रति लीटर तक है। अनुपुर, बालाघाट, शहडोल, शिवपुरी और रीवा में यह सबसे ज्यादा महंगा है, एक लीटर की कीमत करीब 111 रुपये है। आगर मालवा, बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह , दतिया, धार, गुना, हरदा, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन,  मंडला, मंदसौर, मुरैना, राजगढ़, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में या यह करीब 109 प्ररुपये ति लीटर में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews