बालाघाट-सिवनी समेत MP के इन जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, क्रूड में तेजी, जानें 25 अगस्त का ताजा भाव

Petrol diesel price today

Petrol Diesel Latest Rate: ग्लोबल मार्केट में आज क्रूड ऑयल में इजाफा देखा गया है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.22 फीसदी वृद्धि के साथ 83.54 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं 0.24 फीसदी वृद्धि के साथ डब्ल्यूटीआई 79.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। सरकार ने ईंधन को लेकर कोई भी निर्णय अभी तक नहीं लिया है। इसके बावजूद फ़्यूल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है।

एमपी के कई जिलों में महंगा हुआ ईंधन

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव  नजदीक है। उम्मीद है कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के भाव में सरकार कटौती कर सकती है। आज एमपी के कई जिलों में ईंधन के भाव में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। भिंड में पेट्रोल के कीमत में 95 पैसे डीजल में 87 पैसे का इजाफा हुआ है। सिवनी में पेट्रोल में 1.23 रुपये और डीजल में 1.13 रुपये की वृद्धि हुई है। सागर-सतना में पेट्रोल के भाव में 76 पैसे  और डीजल में करीब 70 पैसे का उछाल आया है। बालाघाट में पेट्रोल के रेट में 68 पैसे और डीजल में 63 पैसे का इजाफा हुआ है। भोपाल में पेट्रोल में 10 पैसे और डीजल में 09 पैसे की वृद्धि हुई है। इसके अलावा शहडोल में 50 पैसे, सीधी में 46 पैसे, रतलाम में 45 पैसे, पन्ना में 13 पैसे, मुरैना में 22 पैसे, मंदसौर में 32 पैसे, इंदौर में 10 पैसे, देवास में 24 पैसे, दतिया में 46 पैसे और छतरपुर में 47 पैसे की बढ़ोत्तरी पेट्रोल में हुई है। इन शहरों में डीजल के भाव में भी उछाल आया है।

यहाँ मिली राहत

रीवा, उज्जैन, शिवपुरी, सीहोर, सिंगरौली, उमरिया, विदिशा, झाबुआ, जबलपुर, ग्वालियर, गुना, दमोह, छिंदवाड़ा और अलीराजपुर में आज ईंधन के भाव में गिरावट हुई है। कटनी, हरदा , डींडोरी, मंडला , नीमच और राजगढ़ में जरा भी बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.75 रुपये और डीजल की 93.99 रुपये है। गिरावट के बाद भी रीवा में पेट्रोल का भाव 111.05 रुपये और डीजल की 96.12 रुपये है। शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये है ज्यादा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews