7 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, कई राज्य में हुआ बदलाव, कहीं वृद्धि तो कहीं गिरावट, फटाफट चेक करें ताजा भाव 

7 अगस्त को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बदलाव हुआ है। महानगरों में फ्यूल के रेट स्थिर हैं।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: रोजाना की तरह तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। कई राज्यों में 7 अगस्त को बदलाव देखा गया कर्नाटक, केरल, मणिपुर और पंजाब में इजाफा हुआ है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और आंध्र प्रदेश में कमी हुई है। सरकार की ओर से ईंधन के कीमतों में कोई संशोधन नहीं हुआ है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें गतिशील होती हैं, हर दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपडेट करती हैं।

महानगरों में कोई बदलाव नहीं

महानगरों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपये और डीजल का 89.97 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की 91.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल 100.85 रुपये और एक लीटर डीजल 92.44 रुपये में बिक रहा है।

मध्यप्रदेश में उतार-चढ़ाव जारी 

अलीराजपुर, अनुपपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, झाबुआ, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रीवा, सतना, श्योपुर, शिवपुरी और सीधी में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। विदिशा, उज्जैन, टीकमगढ़, शाजापुर, सिवनी, सागर, नरसिंहपुर, मंदसौर, मंडला, कटनी, डींडोरी, धार, बैतूल, अशोकनगर और आगर मालवा में गिरावट आई है।

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.50 रुपये, ग्वालियर में 106.73 रुपये, जबलपुर में 106.38 रुपये, रीवा में 109.01 रुपये और उज्जैन में 106.96 रुपये है। वहीं एक लीटर डीजल का भाव भोपाल में 91.84 रुपये, इंदौर में 91.89 रुपये, ग्वालियर में 92.09 रुपये, जबलपुर में 91.78 रुपये, रीवा में 94.20 रुपये और उज्जैन में 92.31 रुपये है।

कच्चे तेल के कीमतों में उछाल 

ग्लोबल मार्केट में बुधवार को कच्चे तेल के कीमतों में इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड 76.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 73.31 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews