इंदौर-ग्वालियर समेत MP के कई जिलों में आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, क्रूड ऑयल में तेजी, जानें ताजा भाव

Petrol diesel price today

Petrol Diesel New Rate 25 Sep, 2023: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आज देश के कई राज्यों में ईंधन के भाव में बदलाव हुआ है। असम, बिहार, गोवा, झारखंड, केरल, राजस्थान और तमिल नाडु में फ्यूल के दाम बढ़े हैं। वहीं तेलंगाना, कर्नाटक, हरियाणा, छतीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में राहत मिली है।

कच्चे तेल पर महंगाई बढ़ा सकती है पेट्रोल-डीजल का भाव

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल महंगा हुआ है। ब्रेंट क्रूड 93.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। और डब्ल्यूटीआई क्रूड की 90 डॉलर के पार है। यदि कच्चे तेल में ऐसे ही तेजी बरकरार रही तो आने वाले दो-तीन सालों में पेट्रोल-डीजल और भी महंगा हो सकता है। इस बात को लेकर जेपी मॉर्गन के ईएम एनर्जी इक्विटी रिसर्च के प्रमुख क्रिस्टीन मालेक ने चेतावनी भी दी है। उनके अनुसार अगले साल तक क्रूड ऑयल 150 डॉलर तक पहुँच सकता है।

इन जिलों में बढ़ गए ईंधन के दाम

मध्यप्रदेश के कई जिलों में उतार-चढ़ाव जारी है। रीवा में पेट्रोल की कीमत वृद्धि के साथ 111.11 रुपये तक जा चुकी है। श्योपुर और सतना में भी पेट्रोल का भाव 111 रुपये से ज्यादा है, जो कई राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। आज इंदौर में पेट्रोल के रेट में 36 पैसे और डीजल में 33 पैसे की वृद्धि हुई है। यहाँ पेट्रोल 108.94 रुपये और डीजल 94.19 रुपये में बिक रहा है। ग्वालियर में 41 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ पेट्रोल 108.99 रुपये में बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत 94.22 रुपये है। खरगोन में पेट्रोल में 75 पैसे और डीजल में 69 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। सतना में आज पेट्रोल में 81 पैसे और डीजल में 74 पैसे का उछाल आया है। सिवनी में 75 पैसे, बेतूल में 58 पैसे, बुरहानपुर में 25 पैसे, छिंदवाड़ा में 27 पैसे, गुण में 39 पैसे, झाबुआ में 73 पैसे, खरगोन में 75 पैसे, कटनी में 25 पैसे, नरसिंहपुर में 30 पैसे, रतलाम में 48 पैसे, शहडोल में 22 पैसे, सिंगरौली में 68 पैसे और उज्जैन में 7 पैसे की वृद्धि पेट्रोल के भाव में हुई है। इन जिलों में डीजल भी महंगा हुआ है।

यहाँ सस्ता हुआ ईंधन

भोपाल में आज ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है, पेट्रोल का भाव 108.65 रुपये और डीजल का 93.90 रुपये है। इसके अलावा आगर मालवा, अनुपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, भिंड, दमोह, छतरपुर, धार, होशंगाबाद, मंदसौर, पन्ना, सागर, सीधी और उमरिया में फ्यूल में राहत मिली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews