जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों और महानगरों के ताजा भाव

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Price: देश में रोजाना पेट्रोल-डीजल के भाव में परिवर्तन देखने को मिलता है। आज यानी रविवार की बात करें तो इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह स्थिर बनी हुई है। इसके पहले शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में चार फ़ीसदी की तेजी दर्ज की गई थी लेकिन पेट्रोल डीजल के दम पर इसका कोई भी असर नहीं हुआ था। चलिए आज आपको कुछ राज्यों और शहरों में मामूली रूप से हुई घट-बढ़ के बारे में बताते हैं।

प्रमुख राज्यों में दाम

देश के चार प्रमुख राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों की बात करें तो महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 106.96 रुपए और डीजल 93.46 रुपए, तमिलनाडु में पेट्रोल 103.45 रुपए और डीजल 95.08 रुपए, पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 106.82 रुपए, डीजल 93.49 रुपए, मध्य प्रदेश में पेट्रोल 108.65 रुपए, डीजल 93.90 रुपए लीटर है।

महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम

देश के चार महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम प्रति लीटर के हिसाब से-

दिल्ली

पेट्रोल- 96.72 रुपए, डीजल- 89.62 रुपए

कोलकाता

पेट्रोल- 106.31 रुपए, डीजल- 92.27 रुपए

चेन्नई

पेट्रोल- 102.74 रुपए, डीजल- 94.33 रुपए

मुंबई

पेट्रोल- 106.31 रुपए, डीजल- 94.27 रुपए

लगातार होता है बदलाव

बता दें कि देश के सभी राज्यों के शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव आता है। हर सुबह नई कीमत जारी की जाती है। पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी के साथ वैट और डीलर का कमीशन सब कुछ जोड़ने के बाद कीमत तय होती है, जो मूल कीमत से काफी ज्यादा होती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews