Petrol Diesel Rate: मध्यप्रदेश के कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव

petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें सप्ताह के पहले दिन अपडेट हो चुकी हैं। ग्लोबल मार्केट में इन दिनों कच्चे तेल के कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इसके बावजूद सरकार ने देशभर में फ्यूल सस्ता किया है। 18 मार्च को कई राज्यों में बदलाव देखा गया है।

देश के सभी शहरों में टैक्स की वजह से ईंधन की कीमत अलग होती है। विभिन्न राज्यों की सरकार पेट्रोल और डीजल पर अलग टैक्स भी लगाती। नगर निगम, नगर पालिकाओं और शहरों के लिए भी टैक्स (Local Body Tax) अलग होते हैं। इसलिए एक ही राज्य के अलग-अलग जिलों में ईंधन के कीमतों में हेर-फेर देखने को मिलता है।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

मध्यप्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, ओडिशा और तेलंगाना में बढ़ोत्तरी देखी गई है। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मामूली गिरावट आई है।

मध्यप्रदेश के इन शहरों में बदल गए दाम

मध्यप्रदेश में आज भी पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आगर मालवा, अनूपपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, ग्वालियर, हरदा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी और उज्जैन में फ्यूल के रेट में इजाफा हुआ है। विदिशा, सिंगरौली, शाजापुर, शहडोल, सीहोर, सागर, रीवा, मंदसौर, जबलपुर, डींडौरी, धार, बैतूल, भिंड, बालाघाट, बड़वानी और अशोकनगर में ईंधन सस्ता हुआ है।

  • भोपाल– पेट्रोल की कीमत 106.47 रुपये और डीजल की कीमत 91.84 रुपये प्रति लीटर
  • इंदौर- पेट्रोल की कीमत 106.50 रुपये और डीजल की कीमत 91.89 रुपये प्रति लीटर
  • जबलपुर– पेट्रोल की कीमत 106.38 रुपये और डीजल की कीमत 91.79 रुपये प्रति लीटर
  • उज्जैन– पेट्रोल की कीमत 106.96 रुपये और डीजल की कीमत 92.31 रुपये प्रति लीटर
  • ग्वालियर– पेट्रोल की कीमत 106.73 रुपये और डीजल की कीमत 92.09 रुपये प्रति लीटर
  • रीवा- पेट्रोल की कीमत 109.01 रुपये और डीजल की कीमत 94.20 रुपये प्रति लीटर

क्रूड ऑयल का भाव

  • ब्रेंड क्रूड- 85.63 डॉलर प्रति बैरल
  • डब्ल्यूटीआई क्रूड- 81.37 डॉलर प्रति बैरल

घर बैठे जानें ईंधन का भाव

आप घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल और डीजल के नए रेट चेक कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992229 पर एसएमएस भेजें। बीपीसीएल ग्राहक RSP के साथ शहर का कोड नंबर लिखकर 9223112222 पर एसएमएस भेजें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews