Petrol Diesel Price: भोपाल-इंदौर समेत MP के कई शहरों में बढ़ गए दाम, इन राज्यों में भी हुआ बदलाव, जानें 23 मार्च का ताजा भाव

petrol diesel prices

Petrol Diesel Price: शनिवार को में वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के कीमतों में गिरावट हुई है। एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Prices) 86 डॉलर के नीचे पहुंच चुकी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 80.63 डॉलर और ब्रेंट क्रूड 85.43 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट लागू

आज बिहार, गोवा, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब तमिलनाडु और तेलंगाना में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में मामूली बढ़ोत्तरी देखी गई है। आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गिरावट आई है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 94.76 रुपये और डीजल का 87.66 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.19 रुपये और डीजल की कीमत 92.13 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 100.73 रुपये और डीजल का 92.32 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.93 रुपये और डीजल की कीमत 90.74 रुपये प्रति लीटर है।

एमपी के इन शहरों में बदले दाम

मध्य प्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Fuel Prices In MP) में उतार-चढ़ाव जारी है। आज अशोकनगर, अनूपपुर, बड़वानी, बालाघाट, भोपाल, देवास, इंदौर, झाबुआ, जबलपुर, खरगोन, नीमच, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, शाजापुर, शिवपुरी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और विदिशा में फ्यूल के रेट में मामूली इजाफा हुआ है। सीधी, रतलाम, नरसिंहपुर, मुरैना, खंडवा, कटनी, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, दमोह, छतरपुर, बुरहानपुर, भिंड, बैतूल, आगर मालवा और अलीराजपुर में गिरावट देखने को मिली है।

एमपी में क्या है ईंधन का भाव?

भोपाल में पेट्रोल की कीमत 106.57 रुपये और डीजल की कीमत 91.94 रुपये प्रति लीटर है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 106.52 रुपये और डीजल की कीमत 91.92 रुपये प्रति लीटर है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 106.94 और डीजल की कीमत 91.93 रुपये प्रति लीटर है ‌। रीवा में पेट्रोल की कीमत 109.29 रुपये और डीजल की कीमत 94.45 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा अनूपपुर, बालाघाट और शहडोल पेट्रोल का भाव 109 रुपये और डीजल की कीमत 94 रुपये से ज्यादा ‌है। उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 106.82 रुपये और डीजल की कीमत 92.19 रुपये प्रति लीटर है। ग्वालियर में पेट्रोल का भाव 106.40 रुपये और डीजल की कीमत 91.78 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews