Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में भारी उछाल, महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, MP में मिली राहत, जानें नए रेट

petrol diesel prices

Petrol Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में लगातार उछाल देखा जा रहा है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड 87.21 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 83.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं केंद्र सरकार ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2 रुपये की कटौती हाल ही में कर दी है। तेल कंपनियां रोजाना फ्यूल के रेट (Fuel Prices Today) को अपडेट करती हैं। 20 मार्च को सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

आज देश के कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। छत्तीसगढ़, असम, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मामूली इजाफा हुआ है। केरल, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गिरावट देखने को मिली है।

जानें मध्यप्रदेश में कहां बढ़े और घट गए दाम

मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में आज ईंधन के कीमतों में कमी आई है। हालांकि अशोकनगर ,दमोह, धार डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, मुरैना, सिवनी, शहडोल और विदिशा में इजाफा देखा गया है। उज्जैन, शिवपुरी, शिवपुरी, सतना, सागर, रायसेन, खरगोन, झाबुआ, इंदौर, होशंगाबाद, हरदा, ग्वालियर, देवास, बैतूल, बालाघाट, बड़वानी और अनूपपुर में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में गिरावट आई है। भोपाल, छतरपुर, दतिया, गुना, खंडवा, मंडला, नरसिंहपुर, सागर, सीहोर, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।

देश के महानगरों का हाल

दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.75 रुपए और डीजल की कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 104. 21 रुपए और डीजल का भाव 92.15 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 और डीजल की 92.34 रुपए प्रति लीटर है।  कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपए और डीजल की कीमत 90.76 प्रति लीटर है।

एमपी में कितनी है फ्यूल की कीमत

ग्वालियर में पेट्रोल की कीमत घटकर 106.40 रुपए और डीजल की कीमत 91.78 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 106.48 रुपए और डीजल का 91.88 रुपए प्रति लीटर है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत वृद्धि के साथ 106.49 रुपए और डीजल की कीमत 91.90 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। एमपी की राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल का भाव 106.47 रुपए और डीजल का भाव 91.84 रुपए प्रति लीटर है। उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत घटकर 106.64 रुपए और डीजल की कीमत 92.02 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है।

राज्यों द्वारा लगाए गए टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत भी अलग होती है। आप एसएमएस के अपने शहर का हाल जान सकते हैं । इसके लिए आईओसीएल के कस्टमर आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 पर एसएमएस भेजें। आरएसपी कोड जानने के लिए https://iocl.com/petrol-diesel-price पर जाएं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews