Petrol Diesel Price: छत्तीसगढ़-बिहार में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, मध्यप्रदेश में गिरावट, क्रूड ऑयल में नरमी, जानें 27 फरवरी का ताजा भाव

petrol diesel Price

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में इन दिनों कच्चे तेल की कीमत (Crude Oil Price) 80 डॉलर के पार पहुँच चुके हैं। ब्रेंट क्रूड 82.50 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 77.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। इसी बीच तेल कंपनियों ने 27 फरवरी, मंगलवार को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। मध्यप्रदेश में ईंधन के कीमतों में गिरावट आई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छतीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में बढ़ोत्तरी हुई है। तेलंगाना, राजस्थान, ओडिशा, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, गोवा और असम में गिरावट आई है।

मेट्रोल शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?

देशभर में सरकार ने 22 मई 2022 के बाद पेट्रोल और डीजल के कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया है। तेल कंपनियां क्रूड ऑयल के कीमतों के आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे फ्यूल के रेट जारी करती हैं। दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है, डीजल 94.27 रुपये में बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर है, डीजल 92.76 रुपये में कारोबार कर रहा है। बेंगलुरू में पेट्रोल की कीमत 101.94 रुपये प्रति लीटर है, डीजल का भाव 87.89 रुपये लीटर है। आप इंडियन ऑयल ऐप या iocl.com पर जाकर पेट्रोल और डीजल के नए रेट चेक कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश के इन शहरों में बदल गए भाव

मध्यप्रदेश के ज्यादातर शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के कीमतों में नरमी आई है। आगर मालवा, अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, डींडौरी, जबलपुर, खरगोन, कटनी, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, सागर, शाजापुर, सीधी और उज्जैन में ईंधन के भाव में मामूली गिरावट देखी गई है। विदिशा, उमरिया, टीकमगढ़, सिंगरौली, शिवपुरी, श्योपुर, शहडोल, सिवनी, सतना, रायसेन, नीमच , मंदसौर, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, गुना, बुरहानपुर और बैतूल में बढ़ोत्तरी हुई है।

एमपी में कितनी है ईंधन की कीमत

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये प्रति लीटर है, डीजल की कीमत 93.90 रुपये प्रति लीटर है।
  • इंदौर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109..10 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 94.34 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.67 रुपये प्रति लीटर है, यहाँ डीजल 93.94 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है।
  • रीवा, श्योपुर, शहडोल, श्योपुर, बुरहानपुर और खंडवा में पेट्रोल की कीमत 111 रुपये प्रति लीटर के पार है, इन शहरों में डीजल का भाव 96 रुपये प्रति लीटर से अधिक है।
  • उज्जैन में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 109.04 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 92.29 रुपये प्रति लीटर है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल का भाव 108.58 रुपये प्रति लीटर है, यहाँ डीजल की कीमत 93.84 रुपये प्रति लीटर है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews