पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, पश्चिम बंगाल-असम में बढ़ गए दाम, मध्यप्रदेश में भी हुआ बदलाव, जानें 22 जुलाई का ताजा भाव 

22 जुलाई को देश के कई राज्यों में बदलाव हुआ है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में ईंधन के कीमतों में कमी आई है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 22 जुलाई, सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। असम, जम्मू-कश्मीर, बिहार।  केरल, महाराष्ट्र, मिजोरम, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। उड़ीसा, मणिपुर, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में मामूली कमी आई है।

एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव

मध्य प्रदेश में ईंधन के भाव में कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट देखने को मिली है। भोपाल में पेट्रोल और डीजल के रेट में कमी आई है। इसके अलावा छिंदवाड़ा, डिंडोरी, गुना, होशंगाबाद, कटनी, खंडवा, मंदसौर, रायसेन, सिवनी, सीधी, बैतूल, अलीराजपुर और आगर मालवा में भी कमी आई है। वहीं अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, भिंड, छतरपुर, देवास, धार, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, खरगोन, मंडला, नरसिंहपुर, पन्ना, राजगढ़, रीवा ,सागर, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में बढ़ोत्तरी हुई है।

कच्चे तेल का भाव

हफ्ते के पहले दिन कच्चे तेल के कीमतों में वृद्धि हुई है। ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 83.16 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 0.60% वृद्धि के साथ 80.61 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 103.44 रुपए और एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.75 रुपए और डीजल का 92.34 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपए और डीजल की 91.76 रुपए प्रति लीटर है।

एमपी में फ्यूल के रेट 

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.29 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, ग्वालियर 107.04 रुपए, जबलपुर में 106.49 रुपए, रीवा में 109.20 रुपए और उज्जैन 106.98 रुपए है। एक लीटर डीजल भोपाल में 91.68 रुपए, इंदौर में 91.90 रुपए, ग्वालियर में 92.37 रुपए, जबलपुर में 91.88 रुपए, रीवा में 94.36 रुपए और उज्जैन में 92.32 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews