Petrol Diesel Prices: MP में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इन शहरों में लगी पेट्रोल की कीमत में आग

Petrol Diesel Prices: MP में आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, इन शहरों में लगी पेट्रोल की कीमत में आग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में फिलहाल कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। वहीं आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में वृद्धि देखी गई है। पेट्रोल की कीमतों में आज 0.38 रुपये का उछाल आया है और डीजल में 0.36 रुपये की वृद्धि हुई है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108 से लेकर 112 रुपये के के बीच में है। वहीं डीजल की कीमत 95 रुपये के पार है।

यह भी पढ़े… इन कर्मचारियों के लिए काम की खबर, जल्द खाते में आएगी अगस्त की सैलरी, जानें ताजा अपडेट्स

कुछ ऐसे हैं शहर भी हैं जहां पेट्रोल की कीमत देश के कई राज्यों से अधिक देखी गई है। यहां 1 लीटर पेट्रोल 111 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रत्ना, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, पन्ना, नीमच, कटनी, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी, अलीराजपुर और आगर मालवा में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़े… पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, NPS में हुए महत्वपूर्ण बदलाव, PFRDA ने जारी किए आदेश, सितंबर से मिलेगा लाभ

वहीं बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई है। उमरिया, उज्जैन, शहडोल, राजगढ़, मंदसौर, कटनी, होशंगाबाद, गुना, धार, देवास, दमोह, छिंदवाड़ा, भिंड, अलीराजपुर और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमतों में उछाल देखा गया है। ‌

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews