Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल में राहत, पेट्रोल-डीजल में आया उछाल, MP में आज इतने बढ़ गए दाम, जानें ईंधन का ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल में राहत, पेट्रोल-डीजल में आया उछाल, MP में आज इतने बढ़ गए दाम, जानें ईंधन का ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 2.16 डॉलर की गिरावट के साथ 87.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है। वहीं डब्ल्यूटीआई का भाव 1.56 डॉलर की गिरावट के साथ 80.08 डॉलर प्रति बैरल है। देश के महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्यप्रदेश में फ्यूल के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। यहाँ आज ईंधन की कीमतों उछाल देखा गया है। पेट्रोल में 0.08 और डीजल में 0.07 रुपये की की वृद्धि देखी गई है।

अलग-अलग शहरों में ईंधन के दाम अलग

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमत भी अलग है। छतरपुर में पेट्रोल की कीमत 0.70 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। उमरिया में आज पेट्रोल के दाम में 0.42 और उज्जैन में 0.47 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, सिवनी, रतलाम, सागर, राजगढ़, रायसेन, पन्ना, मंदसौर, दमोह, दतिया और बेतूल में भी आज पेट्रोल की कीमतों में हल्की वृद्धि देखी गई है। अशोकनगर, अलीराजपुर, भोपाल, रीवा, सीहोर और टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमतों में गिरावट देखी गई है। होशंगाबाद और मंडला में करीब 1 रुपए की गिरावट हुई।

कुछ ऐसा है एमपी के शहरों का हाल

विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल और अशोकनगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। आगर मालवा, बेतूल, दतिया, डींडौरी, जबलपुर, मंदसौर, कटनी, नीमच, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन में इसकी कीमत करीब 109 रुपये प्रति लीटर है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, पन्ना, खंडवा, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में 110 प्रति लीटर तक है, इन शहरों में बस कुछ पैसों का ही अंतर है। अनुपुर,  रीवा और श्योपुर में आज भी पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां यहां 1 लीटर की कीमत 111 रुपये से भी अधिक दर्ज की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews