Petrol Diesel Prices: क्रिसमस पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में घटे ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol Diesel Prices: क्रिसमस पर मिली पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में घटे ईंधन के दाम, जानें ताजा भाव

Petrol And Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उछाल देखा जा रहा है। एक बार फिर क्रूड ऑयल की कीमत 80 डॉलर के पार पहुंच चुकी है। आज देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा गया है। इस लिस्ट में नोएडा, गुरुग्राम, पटना, लखनऊ और जयपुर भी शामिल है। मध्य प्रदेश में आज ईंधन की कीमतों में राहत मिली है।

एमपी के इन शहरों में बदले पेट्रोल के भाव

एमपी के ज्यादातर शहरों में भाव में कोई भी बदलाव नहीं हुए हैं। हालांकि कुछ शहर ऐसे भी हैं जहां आज फ्यूल की कीमतों में हल्की वृद्धि देखी गई है। भिंड में 0.42 रुपये, देवास में भी 0.42 रुपये, गुना में 0.43 रुपये, मुरैना और रायसेन में 0.28 रुपये की वृद्धि हुई है। 24 दिसंबर को इनकी कीमतों में गिरावट देखी गई थी।

इतने के पेट्रोल के दाम

विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, राजगढ़, रतलाम, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। अलीराजपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, नीमच, सतना, सीधी और उमरिया में इसकी कीमत करीब 110 रुपये प्रति लीटर है। आगर मालवा, बड़वानी, बेतूल, भिंड, दमोह, दतिया, धार, गुना, होशंगाबाद, हरदा, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर,  रायसेन, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़ और उज्जैन में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 109 रुपये से ज्यादा और 110 रुपये से कम है। श्योपुर, सहडोल, रीवा और अनुपुर में इसकी कीमत एक से 111 रुपये से भी अधिक चल रही है।

ऐसा है डीजल का हाल

भिंड, देवास और गुना में डीजल पर 0.39 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं मुरैना और रायसेन में इसकी कीमतों पर 0.26 रुपये की वृद्धि हुई है। अशोकनगर में 0.28 रुपये, राजगढ़ में 0.79 रुपये और विदिशा में 35 पैसे की गिरावट भी देखी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews