Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के भाव में तेजी, पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में नहीं बदले ईंधन के दाम, जानें नए रेट

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल के भाव में तेजी, पेट्रोल-डीजल में राहत, MP में नहीं बदले ईंधन के दाम, जानें नए रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। क्रूड ऑयल की कीमत 90  डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 93 डॉलर से अधिक हो गई है। वहीं देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कुछ खास लाभ नहीं हुए हैं। मध्यप्रदेश में लगातार तीन दिनों से पेट्रोल पेट्रोल और डीजल की कीमत स्थिर है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल की कीमत भी अलग है। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये से लेकर 112 रुपये के बीच में है। वहीं डीजल 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास की कीमत में बिक रहा है।

यह भी पढ़ें…Transfer 2022: बड़ा फेरबदल, आईपीएस समेत 43 पुलिस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

ऐसे भी है कुछ शहर हैं, जहां आज ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। इस लिस्ट में विदिशा, सिवनी, राजगढ़, नरसिंहपुर, कटनी, बेतूल, अशोकनगर शामिल है। नरसिंहपुर में पेट्रोल की कीमतों में 0.79 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। वहीं कटनी में पेट्रोल की कीमतों में जीरो पॉइंट 0.75 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। सिंगरौली, सीहोर, सागर, रायसेन, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर ,देवास में पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आस पास है।

यह भी पढ़ें…CM शिवराज ने की मध्य प्रदेश गौरव सम्मान और उत्कृष्टता पुरुस्कारों की घोषणा, इन्हें दिया जाएगा अवॉर्ड

आगर मालवा, अशोकनगर, बेतूल, छतरपुर, दमोह, दतिया, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, सिवनी, शाजापुर, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आस पास देखी गई है। उमरिया, सतना, रीवा, पन्ना, नीमच, कटनी, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास दर्ज की गई है। अनुपुर, श्योपुर, शहडोल में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक देखी गई है, यहाँ 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 111 रुपये से अधिक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews