राजगढ़-बालाघाट समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Prices Today: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। 24 नवंबर को मध्यप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश में फ्यूल के रेट में उछाल देखा गया है। वहीं पंजाब, ओडिशा, केरल, जम्मू-कश्मीर और गोवा में नरमी आई है। ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार को कच्चे तेल (Crude Oil Prices) में नरमी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड 81.40 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 76.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

एमपी के कई जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

राजगढ़ में पेट्रोल पर 1.24 रुपये और डीजल पर 1.13 रुपये की वृद्धि हुई है। नरसिंहपुर में पेट्रोल पर 1.09 रुपये और डीजल पर 97 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। उज्जैन में 17 पैसे के इजाफे के साथ पेट्रोल 109.28 रुपये में बिक रहा है। डीजल 15 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 94.50 रुपये तक पहुँच गया है। मुरैना में पेट्रोल पर 53 पैसे और डीजल पर 49 पैसे की वृद्धि हुई है। मंदसौर में पेट्रोल पर 59 पैसे और डीजल पर 54 पैसे का उछाल आया है। होशंगाबाद में पेट्रोल पर 74 पैसे और डीजल पर 68 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा आगर मालवा, दमोह, हरदा, नीमच, पन्ना, रायसेन और सीधी में भी फ्यूल के रेट में उछाल आया है।

इन जिलों में मिली राहत

अशोकनगर में पेट्रोल पर 54 पैसे और डीजल पर 49 पैसे की गिरावट आई है। बड़वानी में पेट्रोल पर 82 पैसे और डीजल पर 75 पैसे की कमी हुई है। बालाघाट में पेट्रोल पर 62 पैसे और डीजल पर 57 पैसे की कटौती हुई है। जबलपुर, कटनी, इंदौर, खरगोन, रीवा, सागर, शाजापुर, शिवपुरी , टीकमगढ़ और विदिशा में ईंधन सस्ता हुआ है। रीवा में 93 पैसे की गिरावट के साथ पेट्रोल 111.05 रुपये में बिक रहा है। वहीं डीजल का भाव 96.12 रुपये है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.66 रुपये और डीजल 93.94 रुपये तक पहुँच चुका है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews