पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, हिमाचल प्रदेश-कर्नाटक में बढ़ गए दाम, MP में मिली राहत, कच्चे तेल में गिरावट, जानें ताजा भाव 

30 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपडेट हो चुकी है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट आई है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 30 जुलाई को सुबह-सुबह पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मणिपुर, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में इजाफा हुआ है। तेलंगाना, मध्यप्रदेश, केरल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, गोवा, बिहार और असम में गिरावट आई है।

महानगरों में आज क्या है ईंधन का भाव?

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की 87.62 रुपए प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल 89.97 रुपए प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल का दाम 103.94 रुपए और डीजल का 90.76 रुपए प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए और डीजल की 92.44 रुपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश के इन शहरों में बदल गए दाम 

छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, ग्वालियर, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन और सीधी में ईंधन के कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, शाजापुर, सीहोर सतना, रीवा, रतलाम, राजगढ़, पन्ना, खंडवा, झाबुआ, जबलपुर, धार, देवास, बैतूल, बालाघाट, अशोकनगर और आगर मालवा में गिरावट आई है।

एमपी में क्या है फ्यूल के नए रेट?

प्रदेश में आज पेट्रोल की औसतन कीमत 107.42 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की औसतन कीमत 92.73 रुपए प्रति लीटर है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.48 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए , रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106.40 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपक में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.88 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.02 रुपए है।

कच्चे तेल की कीमत 

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत घटकर 79.41 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 75.40 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews