Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, देवास-विदिशा समेत MP के कई जिलों में बढ़ गए दाम, यहाँ मिली राहत, जानें ताजा भाव

पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। इंदौर, उज्जैन समेत एमपी के कई जिलों में बदलाव हुआ है।
petrol diesel Price

Petrol Diesel Prices Today: 24 अप्रैल को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। देवास में फ्यूल के रेट में एक रुपए से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। अशोक नगर, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खरगोन और विदिशा में भी ईंधन के कीमतों में वृद्धि हुई है।

एमपी के इन शहरों में घट गए दाम

एमपी के कई शहरों में गिरावट भी आई है। इस लिस्ट में अलीराजपुर, आगर मालवा, अनूपपुर, बालाघाट, बैतूल, डिंडोरी, हरदा, होशंगाबाद, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, सिवनी, शिवपुरी, सीधी और उज्जैन गिरावट देखने को मिली है।

प्रदेश में ईंधन का भाव

भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 106.47 रुपए और एक लीटर डीजल की कीमत 91.84 रुपए है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत इंदौर में 106.50 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.76 रुपए, रीवा में 109.06 रुपए और उज्जैन में 106.47 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत इंदौर में 91.90 रुपए, जबलपुर में 92.13 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, रीवा में 94.24 और उज्जैन में 91.87 रुपए है।

इन राज्यों में भी बदला भाव

बुधवार को आंध्र प्रदेश, बिहार, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भी मामूली इजाफा हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, ओडिशा, मणिपुर, महाराष्ट्र, केरल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में ईंधन के कीमतों में कमी आई है।

कच्चे तेल का भाव

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज ब्रेंट क्रूड 88.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 83.43 डॉलर प्रति बैरल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews