Petrol Diesel Rate: 7 अप्रैल को सिंगरौली-मंडला समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ मिली राहत, जानें ताजा भाव

petrol diesel price

Petrol Diesel Prices Today: 7 अप्रैल रविवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। मध्य प्रदेश की कई शहरों में बदलाव देखा गया है। कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट हुई है। प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 107.45 रुपए और डीजल की 92.76 रुपए प्रति लीटर है। 

जानें कहाँ घटे और कहाँ बढ़े दाम?

अनूपपुर, अशोक नगर, बालाघाट, भिंड, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खरगोन, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सिंगरौली, सीधी, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। आगर मालवा, अलीराजपुर, बैतूल, छतरपुर, दमोह, धार, हरदा, होशंगाबाद, कटनी, मंदसौर, नरसिंहपुर, पन्ना, राजगढ़, शहडोल, शाजापुर और उमरिया में कमी आई है।

एमपी में क्या है ईंधन का भाव?

एक  लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.46 रुपए, इंदौर में 106.50 रुपए, जबलपुर में 106. 78 रुपए, रीवा में 108.93 रुपए और उज्जैन में 106.91 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, इंदौर में 91.89 रुपए, जबलपुर में 92.15 रुपए, ग्वालियर में 91.84 रुपए, रीवा में 94.12 रुपए  और उज्जैन में 93.26 रुपए है।

इन राज्यों में भी हुआ बदलाव

रविवार को अन्य कई राज्यों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा गया है। आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, राजस्थान, ओडिशा, केरल, छत्तीसगढ़ और बिहार में हल्की गिरावट देखी गई है

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews