छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, MP के इन जिलों में हुआ बदलाव, क्रूड ऑयल में उछाल, जानें 8 अगस्त के नए रेट

8 अगस्त को फ्यूल के नए रेट अपडेट हो चुके हैं। एमपी के कई जिलों में बदलाव हुआ है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: ग्लोबल मार्केट में 8 अगस्त को कच्चे तेल के कीमतों में इजाफा हुआ है। 0.40% की वृद्धि के साथ ब्रेंट क्रूड की कीमत 78.64 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.56% की बढ़ोत्तरी के साथ 75.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। कई जिलों में बदलाव हुआ है।

इन राज्यों में बदले दाम 

गुरुवार को आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में वृद्धि हुई है। केरल, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गिरावट आई है। भारत में में पेट्रोल और डीजल के रेट डायनैमिक होते हैं। हर दिन बदलते रहते हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के भाव अपडेट करती हैं।

एमपी के इन जिलों में हुआ बदलाव

मध्यप्रदेश में भी फ्यूल के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है। अशोकनगर, दमोह, धार, डींडोरी, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, मुरैना, सिवनी, शहडोल और विदिशा में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। उज्जैन, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, रीवा, रतलाम, राजगढ़, रायसेन, पन्ना, खरगोन, झाबुआ, ग्वालियर, देवास, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अनूपपुर में कमी आई है। बालाघाट में पेट्रोल के कीमत में 1 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश में क्या है भाव?

एमपी में पेट्रोल की कीमत 106-109 रुपये प्रति लीटर के बीच है। वहीं डीजल की कीमत 91-95 रुपये प्रति लीटर के बीच है। एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपये, इंदौर में 106.48 रुपये, ग्वालियर में 106.40 रुपये, जबलपुर में 106.50 रुपये, रीवा में 108.87 रुपये और उज्जैन में 106.65 रुपये है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.74 रुपये, इंदौर में 91.88 रुपये, ग्वालियर में 91.88 रुपये, जबलपुर में 91.90 रुपये, रीवा में 94.06 रुपये और उज्जैन में 92.02 रुपये है।

महानगरों का हाल 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपये और डीजल का 90.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की 92.32 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपये और डीजल का 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews