रीवा-रायसेन समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगी पेट्रोल-डीजल में आग, बढ़ गए भाव, क्रूड ऑयल में नरमी, जानें नए रेट

petrol diesel prices today

Petrol Diesel Prices Today: 27 नवंबर को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। बिहार, गोवा, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा।, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में फ्यूल के भाव में इजाफा देखा गया है। वहीं उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।

क्रूड ऑयल का हाल

ग्लोबल मार्केट में कुछ दिनों से कच्चे तेल में गिरावट (Crude Oil Prices) देखी जा रही है। आज ब्रेंट क्रूड 81% गिरावट के साथ 79.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई का भाव 74.86 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुकी है।

इन शहरों में कोई बदलाव नहीं

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज बदलाव देखा गया है। वहीं भोपाल, देवास, डींडोरी, मंडला, मंदसौर, श्योपुर और उमरिया में ईंधन के भाव में कोई संशोधन नहीं हुआ है। राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर ओर बरकरार है। वहीं डीजल 93.90 रुपये में बिक रहा है।

एमपी के कई जिलों में बढ़ गए दाम

एमपी के कई जिलों नें आज फ्यूल के रेट में बढ़ोत्तरी देखी गई है। रायसेन में पेट्रोल पर 1.48 रुपये और डीजल पर 1.35 रुपये का इजाफा हुआ है। रीवा में 93 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल का भाव 111.98 रुपये तक पहुँच चुका है। वहीं डीजल 85 पैसे की वृद्धि के साथ 96.97 में बिक रहा है। बालाघाट में पेट्रोल पर 62 पैसे और डीजल 57 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इंदौर में पेट्रोल पर 52 पैसे और डीजल और डीजल पर 48 पैसे का उछाल आया है। यहाँ पेट्रोल का भाव 109.10 रुपये और डीजल की कीमत 94.34 रुपये है। इसके अलावा अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, बेतूल, छतरपुर, छिंदवाड़ा, धार, जबलपुर, झाबुआ , रतलाम, सागर, शाजापुर, सिंगरौली और उज्जैन में भी पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है। उज्जैन में पेट्रोल का भाव 109.24 रुपये और डीजल 94.46 रुपये है।

इन शहरों में ईंधन के भाव में गिरावट

सीधी, टीकमगढ़, सीहोर, शहडोल, राजगढ़, नरसिंहपुर, मुरैना, खरगोन, खंडवा, होशंगाबाद, हरदा और दमोह में पेट्रोल और डीजल दोनों सस्ता हुआ है। गिरावट के बावजूद बुरहानपुर और श्योपु में पेट्रोल का भाव 111 रुपये के पार है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews