Petrol Diesel Price: 11 मई को पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें ताजा भाव

11 मई को देश के कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। मध्यप्रदेश के मंडला में पेट्रोल के भाव में 1 रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है।
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today:  ग्लोबल मार्केट में 11 मई को कच्चे तेल के कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड की कीमत 1.30% की गिरावट के साथ 82.79 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 1.26% की गिरावट के साथ 78.26 डॉलर प्रति बैरल है। बीच इसी बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं।

इन राज्यों में हुआ बदलाव

शनिवार को कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में बढ़ोत्तरी हुई है। पश्चिम बंगाल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, गोवा, और आंध्र प्रदेश में गिरावट आई है। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा लगाए जाने वाले VAT के कारक विभिन्न शहरों और राज्यों में ईंधन के रेट अलग-अलग होते हैं। तेल कंपनियां रोजाना कीमतों को अपडेट करती हैं।

प्रदेश में यहाँ बदले दाम

मध्य प्रदेश में आज कहीं वृद्धि तो कहीं कमी देखने को मिली है। राजगढ़, दमोह, आगर मालवा, बड़वानी, भिंड, दमोह, होशंगाबाद, इंदौर, मंडला, मुरैना, नरसिंहपुर, पन्ना, रतलाम, रीवा, सागर, सीहोर, शाजापुर और सिंगरौली में ईंधन के कीमतों में इजाफा हुआ है। मंडला में फ्यूल के रेट में 1 रुपये से अधिक की वृद्धि हुई है। अलीराजपुर, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा, धार, जबलपुर, कटनी, खंडवा, खरगोन, सतना और शिवपुरी में कमी आई है।

एमपी के फ्यूल की कीमत

1 लीटर पेट्रोल की कीमत मंडला में 108.10 रुपए, राजधानी भोपाल में 106.31 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.92 रुपए, जबलपुर में 106.45 रुपए, रीवा में 109.06 रुपए और उज्जैन में 107.10 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.70, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 92.39 रुपए, मंडला में 93.36 रुपए, रीवा में 94.24 रुपए और उज्जैन में 92.44 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews