
Petrol Diesel Prices Today: हफ्ते के पहले दिन तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। गोवा, बिहार, असम, गुजरात, झारखंड, महाराष्ट्र और राजस्थान में आज ईंधन के कीमतों में इजाफा देखा गया है। आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में गिरावट हुई है।
सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, चंडीगढ़, दिल्ली, अंडमान-निकोबार में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है। बता दें कि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान और निकोबार में मिल रहा है। यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत फिलहाल 82.42 रुपए प्रति लीटर है। वहीं डीजल की कीमत 78 रुपए प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश समेत कई राज्य ऐसे भी हैं जहां पेट्रोल का दाम 105 रुपए से भी ज्यादा है। इस लिस्ट में केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
महानगरों में कोई बदलाव नहीं (Fuel Prices Today)
महानगरों में आज ईंधन के कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं देखा गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की 87.62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल की 90.76 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.94 रुपए और डीजल का 89.97 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए और डीजल की 92.44 रुपए प्रति लीटर है।
एमपी में क्या है हाल? (Petrol Diesel Rate in MP)
मध्य प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सोमवार को अशोक नगर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, देवास, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मंडला, मुरैना, रायसेन, पटना, रीवा, सागर, सिवनी, शिवपुरी, सिंगरौली और टीकमगढ़ में बढ़ोत्तरी देखी गई है। विदिशा, सीधी, शाजापुर, शहडोल, सतना, राजगढ़, नरसिंहपुर, मंदसौर, कटनी, होशंगाबाद, ग्वालियर, डिंडोरी, धार, दमोह, भिंड, अनूपपुर, अलीराजपुर और आगर मालवा में कमी आई है।
1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.93 रुपए, जबलपुर में 106.76 रुपए, रीवा में 109.20 रुपए और उज्जैन में 107.87 रुपए है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91. 84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 92.28 रुपए, जबलपुर में 92.13 रुपए, रीवा में 94.36 और उज्जैन में 92.23 रुपए प्रति लीटर है।
क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Price)
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज इजाफा देखा गया है। ब्रेंट क्रूड 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव 68.79 डॉलर प्रति बैरल है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

