पेट्रोल-डीजल के कीमतों पर आई अपडेट, महाराष्ट्र-MP समेत कई राज्यों में बदले दाम, फटाफट चेक करें 17 सितंबर का ताजा भाव 

17 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो चुके हैं। कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। कच्चे तेल की कीमत 73 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुँच चुकी है। 
petrol diesel prices

Petrol Diesel Prices Today: 17 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। ब्रेंट क्रूड  73.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 70.60 डॉलर प्रति बैरल है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। कई राज्यों में बदलाव देखा गया है। कहीं इजाफा तो कहीं गिरावट आई है।

आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मणिपुर और त्रिपुरा गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उड़ीसा, महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में इजाफा हुआ है। बता दें कि सरकार की ओर से ईंधन की कीमतों में कोई संशोधन नहीं किया गया है। लेकिन हर दिन सुबह 6:00 बजे तेल कंपनियां डॉलर एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की कीमत, ईंधन की मांग आपूर्ति इत्यादि कारकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

महानगरों में क्या है ईंधन का भाव? (Fuel Prices Today)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.66 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.85 रुपए और डीजल की कीमत 92. 32 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपए और डीजल का 89.95 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपए और डीजल की कीमत 91.75 रुपए प्रति लीटर है।

 एमपी में क्या है हाल? (Petrol Diesel Rate in MP)

बात मध्य प्रदेश की करें तो आज यहां आज पेट्रोल की औसतन कीमत 107.41 रुपए और डीजल की औसतन कीमत 92. 72 रुपए प्रति लीटर है। अनूपपुर, अनूपपुर, बड़वानी, बालाघाट, छतरपुर, डिंडोरी, होशंगाबाद, कटनी, खरगोन, मंडला, पन्ना, रीवा, शहडोल, शाजापुर, सीधी, उज्जैन और विदिशा में इजाफा हुआ है। उमरिया, टीकमगढ़, सिंगरौली, श्योपुर, शिवपुरी, सिवनी, सतना, रायसेन, मुरैना, नरसिंहपुर, मंदसौर, झाबुआ, इंदौर, जबलपुर, गुना, दतिया, छिंदवाड़ा और बैतूल में ईंधन के कीमतों में मामूली गिरावट देखी गई है।

1 लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.47 रुपए, जबलपुर में 106.62 रुपए, रीवा में 109.34 रुपए और उज्जैन में 107.11 रुपए प्रति लीटर है। वहीं एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91. 84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.87 रुपए, जबलपुर में 92.01 रुपए, रीवा में 94.49 रुपए और उज्जैन में 92.44 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews