
Petrol Diesel Prices Today: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में गतिशील होती है। इनमें रोजाना बदलाव होता रहता है। ईंधन की कीमत रिटेल सेलिंग प्राइस एक्साइज़ ड्यूटी, डीलर कमीशन और वैट जुड़ने के बाद फाइनल होती है। 5 सितंबर यानि शिक्षक दिवस के दिन तेल कंपनियों ने ईंधन के नए रेट अपडेट कर दिए हैं।
असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, उड़ीसा और पंजाब में राहत देखी गई है। पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, राजस्थान ,मणिपुर और मध्य प्रदेश में गिरावट आई है।
महानगरों का हाल (Fuel Prices Today)
महानगरों में आज कोई बदलाव नहीं देखा गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की कीमत 87.62 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 104.95 रुपए और डीजल का 91.76 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए और डीजल भी 89.97 रूपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रूपए और डीजल की 92.34 रूपए प्रति लीटर है।
मध्यप्रदेश में ईंधन की कीमत (Petrol Diesel Rate in MP)
गुरुवार को उमरिया, सीहोर, सतना, सागर, राजगढ़, रायसेन, पन्ना, नरसिंहपुर, मुरैना, मंडल, खरगोन, झाबुआ, जबलपुर, होशंगाबाद, देवास, दमोह, छतरपुर, बड़वानी, अशोक नगर, अनूपपुर, अलीराजपुर और आगर मालवा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। सिवनी में पेट्रोल की कीमत में 1.11 रुपए और डीजल में 1 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। भिंड, छिंदवाड़ा, गुना, हरदा, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, मंदसौर, रतलाम, शहडोल और टीकमगढ़ में मामूली इजाफा हुआ है।
एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.81 रुपए, इंदौर में 106.76 रुपए, जबलपुर में 106.54 रुपए, रीवा में 108.93 रुपए, सिवनी में 107.15 रुपए और उज्जैन में 106.91 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 92.16 रुपए, इंदौर में 92.13 रुपए, जबलपुर में 91.93 रुपए, रीवा में 94.12 रुपए, सिवनी में 92.49 रुपए और उज्जैन में 92.26 रुपए है।
क्रूड ऑयल का भाव (Crude Oil Prices)
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट देखी गई है। ऑयल ऑयल की कीमत 70 डॉलर के नीचे पहुंच चुकी है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 69.34 डॉलर प्रति बैरल है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 72.83 डॉलर प्रति बैरल है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

