Petrol Diesel Rate: 81 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें MP के सभी जिलों का हाल

Petrol Diesel Rate: 81 डॉलर के पार पहुंचा क्रूड ऑयल, कई राज्यों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें MP के सभी जिलों का हाल

Petrol Diesel Rate: ग्लोबल मार्केट में कच्चे टेल के भाव में लगातार उथल-पुथल जारी है। कभी गिरावट तो बढ़ोत्तरी का सिलसिला चल रहा है। रविवार को क्रूड ऑयल के कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इसकी कीमतें 81 डॉलर के पार शनिवार को ही जा चुकी है। ब्रेंट क्रूड में बीते दिन 1.80 फीसदी की वृद्धि हुई है, इसी साथ साथ कीमत 81.07 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुकी है। तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट 23 जुलाई को जारी कर दिए हैं।

केरल में 61 पैसे, महाराष्ट्र में 25 पैसे और आंध्र प्रदेश में 23 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं पंजाब में 32 पैसे और ओडिशा में 45 पैसे की वृद्धि पेट्रोल में हुई है। यहाँ डीजल का भी ऐसा ही हाल है। मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में आज ईंधन के भाव में इजाफा हुआ है। महानगरों की तुलना में एमपी में पेट्रोल और डीजल ज्यादा महंगा है। यहाँ पेट्रोल की कीमत 108-112 रुपये से बीच में है। वहीं डीजल के भाव 93 से लेकर 97 रुपये तक हैं।

टीकमगढ़ में पेट्रोल में 43 पैसे और डीजल में 39 पैसे की वृद्धि हुई है। राजगढ़ में पेट्रोल में 16 पैसे और डीजल में 15 पैसे का इजाफा हुआ है। अशोकनगर में पेट्रोल के रेट में 44 पैसे और डीजल में 40 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा आज अन्य जिलों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 22 जुलाई को भी फ्यूल के रेट स्थिर थे। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है। श्योपुर, रीवा और अनूपपुर में पेट्रोल के भाव 111 रुपये से भी ज्यादा हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews