Petrol Diesel Rate: मध्यप्रदेश-यूपी समेत कई राज्यों में बढ़ गए दाम, यहाँ मिली राहत, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें नए रेट

petrol diesel Price

Petrol Diesel Rate Today: मार्च माह का दूसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। तेल कंपनियों ने सोमवार को सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में भी उथल-पुथल जारी है। ब्रेंट क्रूड इजाफे के साथ 83.64 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। डब्ल्यूटीआई क्रूड का भाव मामूली गिरावट के साथ 79.94 डॉलर प्रति बैरल है।

इन राज्यों में बदल गए पेट्रोल और डीजल के दाम

4 मार्च को छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और राजस्थान में फ्यूल के रेट में हल्का इजाफा हुआ है। तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, मणिपुर, कर्नाटक, गोवा, बिहार और कर्नाटक में मामूली कमी देखने को मिली है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये और डीजल का भाव 94.24 रुपये है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये में बिक रहा है।

मध्यप्रदेश में क्या फ्यूल का हाल?

एमपी के कई शहरों में आज बदलाव देखा गया है। आगर मालवा, अलीराजपुर, बैतूल, भोपाल, छतरपुर, दतिया, जबलपुर, खरगोन, मंडला, मुरैना, निमच, पन्ना, राजगढ़, सिवनी और उज्जैन में फ्यूल के रेट में बढ़ोत्तरी हुई है। विदिशा, सिंगरौली, श्योपुर, सीहोर, सतना, रीवा, रतलाम, रायसेन, नरसिंहपुर, मंदसौर, खंडवा, झाबुआ, होशंगाबाद, हरदा, धार, देवास, दमोह, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बड़वानी और अशोकनगर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।

  • भोपाल में पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की कीमत 93.90 रुपये है।
  • इंदौर में पेट्रोल 108.65 रूपये और डीजल 93.93 रुपये में बिक रहा है।
  • उज्जैन में पेट्रोल का भाव 109.29 रुपये और डीजल का भाव 94.50 रुपये है।
  • जबलपुर में पेट्रोल का दाम 108.80 रूपये और डीजल का दाम 94.06 रुपये है।
  • ग्वालियर में पेट्रोल 108.58 रुपये और डीजल 93.84 रुपये में कारोबार कर रहा है।
  • रीवा, अनूपपु, बुरहानपुर, खंडवा और शहडोल में पेट्रोल का भाव 111 रूपये से अधिक है। इन शहरों में डीजल की कीमत 96 रुपये से अधिक है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews