Petrol Diesel Rate: 3 अगस्त को क्रूड ऑयल में तेजी, MP समेत कई राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, नए रेट जारी, जानें यहाँ

Petrol Diesel Rate: 3 अगस्त को क्रूड ऑयल में तेजी, MP समेत कई राज्यों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, नए रेट जारी, जानें यहाँ

Petrol Diesel Prices Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में उतार-चढ़ाव जारी है। आज ब्रेंट क्रूड में 0.13% और डब्ल्यूटीआई में 0.10% की वृद्धि हुई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 83.31 डॉलर प्रति बैरल है। तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। गुरुवार को तेलंगाना में 1.55 रुपये की वृद्धि हुई है। आंध्र प्रदेश में 0.78 रुपये, छत्तीसगढ़ में 0.50 रुपये, केरल में 0.58 रुपये, महराष्ट्र में 0.35 रुपये, पंजाब में 0.32 रुपये और उत्तर प्रदेश में 0.14 रुपये की बढ़ोत्तरी पेट्रोल में हुई है। देश के महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

एमपी के इन जिलों में महंगा हुआ ईंधन

मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज ईंधन के भाव में इजाफा देखने को मिला है। भोपाल में पेट्रोल की कीमतों में 0.33 रुपये और डीजल में 0.29 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। डींडोरी में पेट्रोल में 0.57 रुपये और डीजल में 0.52 रुपये का इजाफा हुआ है। होशंगाबाद में पेट्रोल में 0.74 रुपये और डीजल में 0.68 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। कटनी में पेट्रोल में 0.74 रुपये डीजल में 0.68 रुपये की वृद्धि हुई है। इसके अलावा आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, पन्ना, राजगढ़, शिवपुरी, सीधी, टीकमगढ़ और उमरिया में आज पेट्रोल और डीजल के भाव इजाफा हुआ है।

इन शहरों में राहत

उज्जैन, विदिशा, शाजापुर, सिंगरौली, रीवा, रतलाम, मुरैना, मंडला, खरगोन, झाबुआ, जबलपुर, ग्वालियर, धार, देवास, छतरपुर, बालाघाट, बड़वानी और अनूपपुर में आज पेट्रोल और डीजल सस्ता हुआ है।

आज का ताजा भाव

भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 108.65 रुपये और डीजल की 93.90 रुपये है। ग्वालियर में पेट्रोल 108.58 रुपये और डीजल 93.84 रुपये में बिक रहा है। इंदौर में पेट्रोल का भाव 108.58 रुपये और डीजल का 93.86 रुपये है। जबलपुर में पेट्रोल की कीमत 108.68 रुपये और डीजल की 93.96 रुपये है। रीवा में पेट्रोल का रेट 111.05 रुपये और डीजल का 96.12 रुपये है। वहीं उज्जैन में पेट्रोल की कीमत 109 रुपये और डीजल की 94.25 रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews