कच्चे तेल में राहत, देश के इन राज्यों में बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, MP के कई शहरों में लगी ईंधन के भाव में आग, जानें ताजा भाव

Petrol diesel

Petrol And Diesel Prices: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में राहत देखी जा रही है। देश के महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमत 85.57 डॉलर प्रति बैरल है। डब्ल्यूटीआई 79.88 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच चुका है। 4 दिसंबर 2022 रविवार को भारत के कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र में आज फ्यूल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

इतना हुआ इजाफा

राजस्थान में पेट्रोल 0.41 रुपये की वृद्धि के साथ 109.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.36 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 94.28 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल के भाव में 0.32 रुपये और डीजल में 0.30 रुपये का इजाफा हुआ है।

मध्यप्रदेश का हाल

आज मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं हुए हैं। विभिन्न शहरों में इनकी कीमत भी अलग देखी जा रही है। आज भी कहीं पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है तो कहीं गिरावट हुई है। भोपाल में रविवार को पेट्रोल 0.10 रुपये की गिरावट के साथ 108.65 रुपये प्रति लीटर की कीमत में बिक रहा है। राज्य में डीजल की कीमत 94.89 रुपये प्रति लीटर है।

यहाँ बढ़ी पेट्रोल की कीमत

अशोकनगर, भिंड, दमोह, छतरपुर, धार, होशंगाबाद, कटनी, नरसिंहपुर, पन्ना, सागर, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है। नरसिंहपुर में प्रति लीटर पेट्रोल पर 1.03 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। विदिशा, सागर, सीहोर, सिंगरौली, मुरैना, जबलपुर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रुपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है।

अन्य शहरों का हाल

आगर मालवा, भिंड, दमोह, धार, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, राजगढ़, सिवनी, शाजापुर, टीकमगढ़, उज्जैन में आज इसकी कीमत करीब 109 रुपये प्रति लीटर है। उमरिया, सीधी, शिवपुरी, सतना, पन्ना, कटनी, बुरहानपुर, बालाघाट, बड़वानी और अलीराजपुर में आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 110 के आसपास देखी गई है। अनुपुर, शिवपुरी और रीवा में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा है, यहां 1 लीटर की कीमत 111 रुपये से भी अधिक है। ‌

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews