Post Office Scheme: बेहद खास है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, 8000 रुपये के निवेश पर मिलेगा 2 करोड़ का लाभ, जानें डीटेल

Post Office Scheme: बेहद खास है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, 8000 रुपये के निवेश पर मिलेगा 2 करोड़ का लाभ, जानें डीटेल

Post Office Scheme: इंडिया पोस्ट ऑफिस अलग-अलग प्रकार योजना के साथ बीमा की सुविधा भी देता है। जिसका लाभ निवेशक अपने लिए उठा सकते हैं। कई ऐसे बीमा की योजनाएं हैं, जिसमे अच्छे रिटर्न के साथ तगड़ा सम अश्यॉर्ड मिलता है। ऐसी ही बीमा स्कीम में एक “होल लाइफ एश्योरेंस” है। इस स्कीम के तहत जीवित बीमाधारक को 2 करोड़ रुपये का लाभ मिलता है। इसके अलावा 50 लाख सम अश्यॉर्ड भी मिलता है। इस पॉलिसी को सुरक्षित और आसान माना जाता है। जिसमें पॉलिसीहोल्डर्स को 80 साल के उम्र के बाद रिटर्न मैच्योरिटी होने पर मिलता है। इसी बीच यदि व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को मैच्योरिटी के साथ सम अश्यॉर्ड और बोनस का भी लाभ मिलता है।

ये है कैलकुलेशन

मान लीजिए यदि आप 20 साल की उम्र में 50 लाख रुपये का होल लाइफ इंश्योरेंस खरीदते हैं और हर महीने करीब 8100 रुपये की राशि जमा करते हैं। तो मैच्योरिटी का फायदा आपको 80 साल होगा। अलग-अलग अवधि के लिए प्रीमियम की राशि भी अलग तय की गई है। पोस्ट ऑफिस की ऑफिशियल वेबसाईट के मुताबिक 55 साल के लिए प्रीमियम भुगतान की अवधि 35 साल होगी और हर महीने 8099 रुपये जमा करना होगा। 58 साल के लिए प्रीमियम भरने की राशि 38 साल होगी और हर महीने 8099 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं 60 साल के लिए प्रीमियम भुगतान की राशि 40 साल होगी और हर महीने 7054 रुपये भरने होंगे।

1000 रुपये के सम अश्यॉर्ड पर प्रतिवर्ष 76 रुपये का बोनस मिलता है। इस हिसाब से 35 साल तक का प्रीमियम जमा करने पर 1.33 करोड़ यानि कुल रिटर्न 1.83 करोड़ रुपये होता है। 38 साल तक प्रीमियम जमा करने पर 1.94 करोड़ रुपये का रिटर्न मिलता है, जिसमें 1.44 करोड़ रुपये बोनस मिलता है। 40 साल तक प्रीमियम भरने पर करीब 2 करोड़ रुपये का रिटर्न मिलता है, जिसमें 1.52 करोड़ रुपये बोनस राशि होती है।

निवेश के लिए पात्रता

इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए निवेशक की न्यूनतम आयु 19 साल और अधिकतम 55 साल होती है। इसमें कम से कम 20 हजार और अधिकतम 50 लाख रुपये बीमा राशि होती है। इसे आप 3 साल पर सरेंडर भी कर सकते हैं। इसके अलावा लोन की सुविधा भी मिलता है। हालांकि 5 साल पर सरेंडर करने पर बोनस का लाभ नहीं मिलता।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना या स्कीम में निवेश की सलाह नहीं देता। निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews