Post Office Scheme: शानदार है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, देता है 10 लाख का इंश्योरेंस कवर, मात्रा 299 रुपये करें इन्वेस्ट

Post Office Scheme: शानदार है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, देता है 10 लाख का इंश्योरेंस कवर, मात्रा 299 रुपये करें इन्वेस्ट

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस द्वारा ढेरों योजनाएं मुनाफा देने के लिए होती है, लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जो निवेशकों को सुरक्षा देती है। ऐसी ही एक योजना के बारे में हम बताने जा रहे हैं। यह पॉलिसी ग्राहकों को इंश्योरेंस कवर का लाभ देती है। जीवन में कोई भी दुर्घटना अचानक आती है। लोगों को बुरे समय के लिए तैयार रहना चाहिए। ताकि आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित हो। आपके जाने के बाद भी यह योजना आपके परिवार का साथ देगी। यहाँ बात “ग्रुप एक्सीडेंटल इंश्योरेंस” कवर (Group Accidental Insurance) की हो रही है।

मात्र 299 रुपये करें निवेश

इस स्कीम के तहत निवेशकों को मात्र 299 रूपये के निवेश से शुरुआत करनी होती है। जिसके बाद 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवरेज मिलता है। दरअसल, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक इस योजना को टाटा एआईजी ग्रुप के साथ मिलकर पेश करता है। इस योजना का लाभ 18-65 साल आयुवर्ग के लोग उठा सकते हैं। इस बीमा कवर में दुर्घटना के बाद मृत्य, आंशिक पूर्ण अपंगता होने पर निवेश कर वाले व्यक्ति को 10 लाख रुपये का कवर मिलता है।

इन लोगों को नहीं मिलता

हालांकि इसका लाभ केवल इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के ग्राहक की उठा सकते हैं। वहीं आत्महत्या, मिलिट्री सर्विस, बीमारी, एड्स, खतरनाक खेल और गैरकानूनी काम से जुड़े लोगों को इस सुविधा का फायदा नहीं मिलता है। यदि आप भी भविष्य के आर्थिक खर्च और परेशानियों से बचना चाहते हैं तो इस स्कीम के लिए अप्लाइ कर सकते है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी स्कीम या योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews