Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है खास, 330 रुपये के निवेश पर मिलता है 2 लाख का लाभ, जानें

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम है खास, 330 रुपये के निवेश पर मिलता है 2 लाख का लाभ, जानें

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस कई बीमा योजनाओं को भी चलाता है। इन्हीं में से एक “प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना” है। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक द्वारा यह खास टर्न प्लान का लाभ मिलता है। इसमें इंश्योरेंस प्लान में इन्वेस्ट करने के लिए किसी प्रकार के मेडिकल की आवश्यकता नहीं पड़ती। 18 साल से लेकर 50 साल की उम्र वाला कोई भी भारतीय व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है।

स्कीम की डिटेल्स

देश के हर नागरिक तक बीमा की सुविधा पहुंचाने के लिए इसकी शुरुआत की गई थी। जिसमें हर साल 330 रुपये का निवेश करना पड़ता है। प्लान 55 साल की उम्र में मैच्योर होता है। इसी बीच यदि व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को 2 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। बता दें की पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत प्रतिवर्ष टर्म प्लान को रिन्यू करवाना होता है। जिसमें अश्यॉर्ड राशि 2 लाख रुपये की होती है। एलआईसी और अन्य लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के जरिए आप इसका लाभ उठा सकते हैं।

यहाँ मिलेगी इससे जुड़ी पूरी जानकारी

योजना के लिए फॉर्म कई भाषाओं में उपलब्ध है। अपने सहूलियत के हिसाब से पॉलिसिधारक इंग्लिश, गुजराती, हिन्दी, बांग्ला, कन्नड़, ओडिया, तेलुगु, मराठी और तमिल में से कोई भी भाषा चुन सकते हैं। इसकी जानकारी आप टोल फ्री नंबर “1800 180 1111” पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही अन्य जानकारी के लिए इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर “Jansuraksha Scheme” के ऑप्शन पर क्लिक करके लें सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना और शेयर मार्केट में निवेश करने की सलाह नहीं देता। यह जोखिम भरा हो सकता है। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews