MP में पेट्रोल-डीजल की कीमत दिल्ली से भी अधिक, जाने कितनी है आपके शहर में ईंधन की कीमत 

government-working-on-new-petrol-efficiency-model

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 6 अप्रैल से बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम (price of petrol and diesel) स्थिर हैं, लेकिन अब भी ईंधन महंगा है। हालांकि मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुए है, लेकिन अब भी दिल्ली के मुकाबले ईंधन की कीमत अधिक है। जहां आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 96.67 रुपए प्रति लीटर है, तो वहीं मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 119.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 102.16 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई।

यह भी पढ़े…  Gold Silver Rate : अक्षय तृतीया पर चांदी की चमक कमजोर, सोना पुरानी कीमत पर

अगरमालवा, बाडवानी, बेतूल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, धार, डींडोरी, गुना, होशंगाबाद, कटनी, खांडवा, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, सिओनी, शिवपुरी और सीधी में आज पेट्रोल की कीमत 119 रुपए प्रति लीटर के आस-पास देखी गई। अलीराजपुर, अनुपुर, बालाघाट, रीवा, सतना, शहडोल, श्योपुर और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 120 रुपए प्रति लीटर दर्ज की गई। अशोकनगर, भिण्ड, भोपाल, दातिया, देवास, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, मंडला, मुरैना, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, उज्जैन और विदिशा में आज पेट्रोल 118 रुपए प्रति लीटर में बिका। सीहोर, सागर और रतलाम में आज 117 रुपए प्रति लीटर के आस-पास के भाव में बिका, प्रदेश में सबसे कम है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews