QR कोड स्कैन करते समय रखें बड़ी सावधानी, भूल कर भी ना करें ये काम, वरना पूरा अकाउंट हो सकता है साफ

QR Code

QR Code Fraud Alert : ऑनलाइन पेमेंट का प्रचलन बढ़ने के साथ ही लोग अब हार्ड कैश रखने की जगह ऑन लाइन पेमेंट पर भरोसा करने लगे हैं, इस पेमेंट के लिए अक्सर दुकानों, रेस्टोरेंट्स, शोरूम या किसी ठेले वाले के पास भी क्यूआर कोड स्केन करना होता है। पेमेंट का ये आसान और सटीक जरिया है, जिसमें न अकाउंट नंबर गलत होने का चांस है और न पैसा इधर उधर कहीं और जाने का।  इसे सेफ मानकर लोग बिना सोचे समझें क्यूआर कोड से पेमेंट करते हैं। इसी सोच का फायदा उठाकर अब क्यूआर कोड से भी ठगी होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

जानिए कैसे होता है ये फ्रॉड

आपके मोबाइल पर जब भी ऐसा कोई ऑफर आए कि आप क्यूआर कोड स्केन कर लॉटरी जीत सकते हैं, तो जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि ऐसा करने से पैसा अकाउंट में आएगा नहीं बल्कि रहा सहा पैसा भी निकलने की नौबत आ सकती है।  लॉटरी के जरिए बड़ी रकम जीतने का ऑफर देकर साइबर ठग क्यूआर कोड भेजते हैं, जिसे आप स्केन करें, सिक्योरिटी पिन डालेंगे तो चुटकियों में आपके अकाउंट से पैसे निकल जाएंगे।

इस फ्रॉड से कैसे बचें?

  1. इस तरह के सायबर फ्रॉड से बचने के लिए बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ ही दिन पहले गाइडलाइन शेयर की है। इसके मुताबिक जब तक आपको ये पता न चले कि क्यूआर कोड भेजने वाला कौन है तब तक क्यूआर कोड स्केन करने की गलती न करें।
  2. ये ध्यान रखें कि क्यूआर कोड का उपयोग सिर्फ भुगतान या पेमेंट करने के लिए ही किया जाता है। किसी क्यूआर कोड को स्केन कर रकम जीतना असंभव ही है। अपने मोबाइल में अगर ऑनलाइन पेमेंट एप यूज करते हैं तो उस पर स्क्रीन लॉक लगाकर ही रखें। अपना सिक्योरिटी पिन भी किसी के साथ शेयर न करें।

कहां कर सकते हैं शिकायत?

सारी सावधानियां बरतने के बाद भी अगर आप सायबर फ्रॉड के शिकार हो ही जाते हैं तो www.cybercrime.gov.in पर कर सकते हैं। इसके अलावा एक हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews