RBI का नया आदेश, 31 मार्च को छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे बैंक, ये है वजह 

वित्तवर्ष समाप्ति को देखते हुए आरबीआई ने एजेंसी बैंकों को नया आदेश जारी किया है। 31 मार्च को छुट्टी के दिन भी एसबीआई, बीओआई, एचडीएफसी बैंक समेत देश के सभी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक खुले रहेंगे। 
Debit card and current account rules

AI Generated Image

वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल 2026 से होने वाली है। वर्तमान वित्तवर्ष का समापन 31 मार्च 2026 को होगा। जिसे देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 31 मार्च को सभी एजेंसी बैंक खुले रहेंगे। जबकि इस दिन महावीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहने वाले थे। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने सभी एजेंसी बैंकों को इससे संबंधित नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर जारी किया है।

सरकारी प्राप्तियां और भुगतान से संबंधित सभी बैंकों की शाखाएं 31 मार्च 2026 को लेनदेन के लिए खुला रखा जाएगा। ताकि वित्त वर्ष 2025- 26 की प्राप्तियाँ और भुगतानों से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन का हिसाब इस वित्त वर्ष में किया जा सके।

इस सूची में बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, पीएनबी, पीएसबी, आईओबी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईडीबीआई बैंक समेत कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक शामिल हैं। इसके अलावा डसीबी बैंक इंडिया लिमिटेड समेत 30 से अधिक बैंकों पर लागू होगा।

मार्च में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

आरबीआई ने मार्च 2026 के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। होलिका दहन, रमजान और रामनवमी को लेकर को मिलाकर 10 दिनों तक बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इसके अलावा हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को बैंक बंद रहते हैं।

बैंक हॉलिडे लिस्ट देखें 

  • 2 मार्च- होलिका दहन
  • 3 मार्च- होली
  • 4 मार्च- दूल्हेती
  • 13 मार्च- चपचुर कूट
  • 17 मार्च- सब-ए- कदर
  • 19 मार्च- गुड़ी पड़वा/ तेलुगु नया साल/उगादि फेस्टिवल/चैत्र नवरात्रि का पहला दिन
  • 20 मार्च- रमजान
  • 21 मार्च- खुतुब-ए-रमजान/ सरहुल
  • 26 मार्च और 27 मार्च- श्री रामनवमी
  • 18,15, 22 और 29 मार्च- रविवार
  • 14 और 28 मार्च- महीने का दूसरा और चौथा शनिवार
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews