आरबीआई की बड़ी कार्रवाई, इस बैंक पर लगा ताला, लाइसेंस रद्द, बैंकिंग व्यवसाय पर प्रतिबंध, आदेश जारी

rbi action

Bank Closed: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) पूंजी और कमाई की संभावनाएं कम होने पर उत्तरप्रदेश में स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (सीतापुर) का लाइसेंस रद्द (Bank License Cancelled) कर दिया है। आरबीआई ने 7 दिसंबर, गुरुवार से बैंक को कारोबार बंद करने का आदेश जारी बुधवार को जारी किया था।

क्या है वजह?

आरबीआई के बयान अनुसार Urban Co-operative Bank के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावना नहीं है। इससे बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 की धारा 56 के पठित धारा 11 (1) और धारा 22 (3)  (D) के प्रावधानों का उल्लंघन रहता है।

आरबीआई ने कही ये बात

केन्द्रीय बैंक ने कहा, ” बैंक का बने रहना उसके जमाकर्ताओं के लिए हानिकारक है।” वर्तमान में बैंक अपने जमाकर्ताओं को भुगतान करने में भी सक्षम नहीं है। ऐसे में यदि इसे कारोबार जारी रखने की अनुमति मिलती है तो सार्वजनिक हित पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

इतनी राशि निकालने की अनुमति

इस सहकारी बैंक को जमा स्वीकार करने और पुनर्भुगतान की अनुमति 7 दिसंबर से नहीं होगी। डीआईसीजीसी एक्ट 1949 के प्रावधानों के तहत प्रत्येक ग्राहक 5 लाख रुपये तक की जमा राशि को क्लेम कर सकता है। बैंक द्वारा जमा किए गए आंकड़ों के अनुसार 98.32% जमाकर्ता पूरी जमाराशि को क्लेम करने में सक्षम हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews