RBI ने किया लोन पेमेंट के नियमों में बदलाव, पेमेंट एग्रीगेटर्स को लेकर किया बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

Banking Updates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लोन पेमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब कर्ज चुकाने के लिए पेमेंट एग्रीगेटर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसे आरबीआई ने मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय बैंक ने 14 फरवरी यानि आज कहा कि लेंडिंग सर्विस प्रवाइडर के रूप में काम करने वाले पेमेंट एग्रीजेटर्स का उपयोग लोन चुकाने के लिए भी हो पाएगा। हालांकि पेमेंट एग्रीगेटर्स को डिजिटल लेंडिंग गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। इस बात की जानक

डेबिट कार्ड पर लोन डिजिटल लेंडिंग गाइडलाइंस पर आधारित होंगे

आरबीआई के आज यह भी कहा कि डेबिट पर दी जाने वाले ईएमआई और अन्य पेशकश के लिए डिजिटल लेंडिंग गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा। हालांकि ईएमआई के अलावा क्रेडिट पर मिलने वाले अन्य लोन प्रॉडक्ट्स, जो क्रेडिट और डेबिट कार्ड जारी होने पर मास्टर गाइडलाइन का पालन नहीं करते उनपर डिजिटल लेंडिंग गाइडलाइन लागू होगा।

पिछले साल जारी हुए थे नियम

पिछले साल दिसंबर में आरबीआई ने इस मामले में नियम जारी किये थे। जिसके मुताबिक लोन पेमेंट की प्रक्रिया में लेंडिंग सर्विस प्रवाइडर या कोई भी अन्य थर्ड पार्टी को शामिल करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अब पेमेंट एग्रीगेटर्स को इसके लिए अनुमति मिल चुकी है। जिसकी अपील पेमेंट एग्रीगेटर्स द्वारा पहले भी की थी, लेकिन केन्द्रीय बैंक ने मना कर दिया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews