RBI Action: आरबीआई ने इस सरकारी बैंक पर लगाया 80 लाख से अधिक का जुर्माना, ये है वजह, पढ़ें पूरी खबर

rbi action

RBI Action: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया नियमों के उल्लंघन पर अक्सर बैंकों के खिलफ एक्शन लेता रहता है। हाल ही में कई सहकारी बैंकों पर भारी जुर्माना भी लगाया था। आरबीआई ने इस बार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) पर भारी जुर्माना लगाया है। बता दें कि Central Bank Of India देश के मुख्य पब्लिक सेक्टर बैंकों में से एक है।

कुछ प्रवधानों के नियमों का पालन ना करने की वजह से बैंक पर 84.50 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। रिजर्व बैंक ने रिपोर्ट जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। आरबीआई द्वारा वित्तीय स्थिति के लिए पर्यवेक्षण से जुड़े मूल्यांकन के लिए वैधानिक निरक्षण किया गया था। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि सीबीआई ने कर्जदाताओं के सांझा प्लेटफ़ॉर्म (JFL) खातों को फ्रॉड घोषित कर दिया है, लेकिन 7 दिनों के भीतर इसकी रिपोर्ट आरबीआई तक नहीं भेजी है। वहीं इस बैंक ने अपने ग्राहकों से एसएमएस अलर्ट की फीस समान आधार पर लिया था, जबकि शुल्क वास्तविक उपयोग के आधार पर लेना था।

बैंक को नोटिस जारी किया गया और पूछा गया,”उनपर जुर्माना क्यों ना लगाया जाए?” संतोषजनक रिप्लाइ ना मिलने पर केंटीय बैंक पेनल्टी लगाने का निर्णय लिया। 22 मई को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई ने कृष्णा सहकारी बैंक, द नेशनल को-ऑपरेटिव बैंक और द कन्याकुमारी डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक पर जुर्माना लगाया था। इसके पहले केनरा बैंक पर भी पेनल्टी लगाई गई थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews