RBI Monetary Policy Meeting: आज से आरबीआई की अहम बैठक शुरु, हो सकता है बड़ा फैसला

RBI

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।नए साल 2022 से पहले भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक आज 6 दिसंबर 2021 से शुरु हो गई है। यह बैठक 3 दिन चलेगी, जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुवाई में हो रही एमपीसी की इस बैठक में नीतिगत दरों में बदलाव करने समेत कई आर्थिक फैसलों की समीक्षा की जाएगी।वही RBI मंहगाई , अर्थव्यवस्था और वर्तमान हालातों को देखते हुए बड़े फैसले ले सकती है।

यह भी पढ़े.. चुनाव से पहले BJP युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा, यहां देखें लिस्ट

इसके बाद बुधवार 8 दिसंबर 2021 को आरबीआई मौद्रिक नीति समीक्षा के नतीजे जारी करेगा।वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए ब्याज दरों में बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है। पूरे देश की निगाहें 8 दिसंबर को आने वाली क्रेडिट पॉलिसी पर टिक गई है और इसमें ब्याज दरों में कोई बदलाव न होने की उम्मीद जताई जा रही है।हालांकि एक आर्थिक समाचार पत्र के पोल के अनुसार रिजर्व बैंक की 6 सदस्यीय एमपीसी रिवर्स रेपो रेट में बदलाव कर सकती है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में होगा हिंदू महाकुंभ का बड़ा आयोजन, कई दिग्गज करेंगे शिरकत

बता दे कि अक्टूबर में हुई पिछली बैठक में RBI ने ब्याज दरों में कोई चेंज नहीं किया था, हालांकि मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने फिस्कल ईयर 2021 के लिए GDP की ग्रोथ रेट के अनुमान को 9.5 फीसदी पर बरकरार रखा था।आखरी बार 2020 में RBI ने नीतिगत दरों में बदलाव किया था और इसके बाद से 8 बार मौद्रित नीति समीक्षा हो चुकी है, लेकिन ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews